बरेली में अपने परिवार को छोड़कर जनता की सेवा में लगे रहने वाले पुलिस जवानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए थाना प्रभारी ने थाने में ही नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए सैनिटाइजेशन स्टेशन का निर्माण किया है ताकि थाने में हर आने वाले व्यक्ति को सैनिटाईज किया जा सके। इसके लिए अस्थाई एवं जुगाड़ से सैनिटाईजेशन स्टेशन की स्थापना की है। बता दें कि यह स्टेशन फुली ऑटोमेटेड, फुल बॉडी सैनिटाईजेशन तो नहीं कर सकता। किंतु जुगाड़ से बनाए गए इस सैनिटाइजेशन बॉक्स को पुलिस ने अपनी सूझबूझ से तैयार किया है। इसे बनाने में लगभग 6 से 8 घंटे का समय लगा, जिसमें 10 बाई 10 का एक एंगल बॉक्स जिसे चारों ओर से पॉलिथीन से पैक किया गया है। वहीं साइड में वाटर कूलिंग फैन सेट किया गया हैं। जिसके टैंक में पानी के साथ दवा का मिश्रण किया गया है। अब थाने में आने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजनों के लिये भी एक उपयोगी संसाधन होगा। इससे गुजरने वाले हर व्यक्ति का सम्पूर्ण शरीर सैनिटाइज्ड हो जाएगा।
पुलिस कर्मियों को प्रदान किए सैनिटाइजर
बेगमगंज में समाज सेवी एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश भार्गव के द्वारा पुलिस स्टाफ के लिए सैनिटाइजर का वितरण किया। इस दाैरान नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश ताम्रकार, नगर मंडल अध्यक्ष कमल साहू, राकेश राय, बंसत शर्मा, रामलाल सोनी,प्रभु दयाल सेन, बद्री विशाल गुप्ता, जुगल किशोर देवलिया आदि माैजूद रहे और सभी ने सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए किया गया। राकेश भार्गव ने बताया कि इन दिनों पुलिसकर्मी रोजाना हजारों लोगों के संपर्क में आ रहे हैं और वह डयूटी के दौरान ध्यान नहीं दे पाते हैं। इसलिए सेनेटाईजर दिए हैं ताकि सैनिटाईजर साथ में रहे और वह भी उसका उपयोग समय समय पर कर सके।
जागरूकता... कोरोना महामारी रोकने दीवार लेखन से किया जा रहा जागरूक
बेगमगंज मेंकोविड-19 महामारी अब प्रदेश में भी अपने पैर तेजी से पसार रही है जिससे बचने का एक मात्र उपाय लॉकडाउन का पालन है,जिसका प्रचार प्रसार विभिन्न तरीकों से किए जाने के बाद अब ग्राम पंचायत कुडा में पंचायत सचिव, जीआरएस एवं आशा कार्यकतार्आंे द्वारा लोगो को जागृत किया जा रहा है। पंचायतकर्मी दीवार लेखन के माध्यम से बताया ग्रामीणों को गांव व घर से वाहन न जाने की बात कह रहे हैं वहीं बाहर से आकर कोई यदि रह रहा है तो उसकी जानकारी तत्काल प्रशासन को दें ताकि सही समय पर उसका इलाज हो सके। सर्दी, खांसी, जुखाम, गले में दर्द सांस लेने में परेशानी, तेज बुखार आदि है तो तत्काल स्वास्थ्य केन्द्र पर जाकर जांच कराएं और सोशल डिस्टेंस घरों में भी रखें अनावश्यक घर से बाहर न निकलें, बार-बार साबुन से अच्छी तरह हाथ, नाक, मुंह धोएं। मास्क लगाकर ही बाहर निकलें, छींकते खांसते समय अपने मुंह पर कपड़ा या हाथ लगाएं और एक मीटर की दूरी बनाकर रखें आदि स्लोगन दीवारों पर लिखवाकर लोगों को जागृत करने का कार्य किया जा रहा है।
मध्याह्न भोजन का नि:शुल्क वितरण शुरू
बेगमगंज मेंशासन के निर्देशानुसार प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में दर्ज बच्चों के लिए नि:शुल्क मध्यान्ह भोजन का वितरण ग्रामीण क्षेत्रों में शुरू कर दिया गया है। जिसके तहत ग्राम पंचायत महंगवां टप्पा के तहत आने वाली सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं महंगवां टप्पा, सागोनी गुसाई, पिपलिख बख्त सिंह आदि में सचिव मनीष शर्मा, रोजगार सहायक सौरभ दुबे एवं शिक्षकों की मौजूदगी में किया गया तथा कोरोना वायरस के बचाव के बारे में भी जानकारी दी गई। सचिव ने मनीष शर्मा ने बताया कि सभी बच्चों को समय पर भोजन मिले और दिक्कतों का भी सामना न करना पड़े। वही कोरोना वायरस को लेकर जो सावधानी बरतने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है।
संकल्प संस्था के सदस्य बांट रहे खाद्य सामग्री, मास्क और सैनिटाइजर
उदयपुरा में संकल्प संस्था के द्वारा कोरोना वायरस से परेशान लोगों के लिए खाने की सामग्री और मास्क दिए जा रहे हैं, इस संस्था ने ग्राम पचामा में 61 लोगों को खाद्य सामग्री प्रदान की वहीं भट्टा मोहल्ला और अन्य गरीब तबके के मजदूर लोगों को मास्क तथा खाद्य सामग्री प्रदान की। संस्था के सदस्य राजेंद्र रघुवंशी ने बताया कि उक्त संस्था लाॅकडाउन के चलते लगातार लोगों की सेवा कर रही है इसके अतिरिक्त संस्था द्वारा थाना प्रभारी और तहसीलदार महोदय को भी मास्क और सैनिटाइजर का वितरण किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/raisen/news/police-engaged-in-public-service-made-sanitation-station-in-police-station-itself-127151133.html
No comments:
Post a Comment