पूछने पर विभाग के अधिकारी नहीं बता सके उनुपस्थिति का कारण
नगर के शासकीय बालक उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में रविवार को मॉडल स्कूल में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। इसमें मात्र दो विद्यार्थियों ने ही ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरे थे लेकिन दोनों विद्यार्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। इस बारे में विभाग के अधिकारियों से पूछा तो वह जवाब नहीं दे पाए। परीक्षा में दर्ज दो विद्यार्थी थे। दोनों विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
रविवार को केंद्राध्यक्ष प्राचार्य कैलाश खांडेकर सुबह परीक्षा के एक घंटे पहले स्कूल में पहुंचे लेकिन दोनों विद्यार्थी परीक्षा केंद्र पर नहीं पहुंचे। करीब 11 बजे बीईअो सुदामा सोलंकी स्कूल में पहुंचे। जहां दोनों विद्यार्थी अनुपस्थित मिले। इसके बाद परीक्षा के शीट पैकेट सील करके वरिष्ठ अधिकारियों को प्रेषित किए। विद्यार्थियों के लिए फोटोयुक्त ओएमआर शीट भेजी गई थी। इसमें सभी विद्यार्थियों को गोले भरकर प्रश्नों के उत्तर देना थे। परीक्षा में कुल 100 अंक निर्धारित थे। इनमें से सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों को 75 और आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों को 65 अंक परीक्षा पास करने के लिए लाना है। इसके बाद भोपाल से मेरिट के आधार पर प्रवेश होता है। इस दौरान यतिंद्र जोशी मौजूद थे।
परीक्षा के संचालन के लिए पहुंचे कर्मचारी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/khargon/news/mp-news-two-children-filled-online-forms-for-admission-to-model-school-both-absent-in-exam-063527-6755072.html
No comments:
Post a Comment