गरीब एवं जरुरतमंद लोगों को खाद्यान्न सामग्री, पका हुआ खाना और अन्य सामान लोग अब सीधे दान नहीं कर सकेंगे। इसके लिए दान देने वाले लोग या संस्थाओं को प्रशासन को जानकारी देकर काम करना होगा। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि, दान देने वाले लोग सुरक्षित तरीके से सामान बांट सकें और साथ ही हर जरुरतमंद को सामान मिल सके। क्योंकि, अक्सर ऐसा हो रहा है कि कई लोग कुछ ही क्षेत्र में जाकर सामान बांट रहे हैं और कई क्षेत्रों में जरुरतमंदों को बिल्कुल मदद नहीं मिल पा रही। फूड वितरण व्यवस्था के नोडल अधिकारी राजीव सिंह ने बताया दान के इच्छुक लोगों को मोबाइल नंबर 8269075210 पर जानकारी देकर ये बताना होगा कि उन्हें कितने लोगों को मदद देनी है और कितने दिन के लिए वे यह मदद देने वाले हैं। उसके मुताबिक उन्हें क्षेत्र व लोगों की सूची के साथ अपने वॉलिंटियर दिया जाएगा। ताकि, वास्तविक जरुरतमंदों को समय-समय पर मदद मिलती रहे।
वाट्सएप पर दें भोजन लेने और देने की सूचना: जरूरतमंद लोगों को लॉकडाउन के दौरान पका हुआ भोजन व राशन सामग्री मुहैया कराने के लिए जिला प्रशासन ने वाट्सएप नंबर जारी किया है। राशन वितरण के नोडल अधिकारी राजीव सिंह ने कहा कि कोई भी व्यक्ति मोबाइल नंबर 82690-75210 पर मैसेज भेज सकता है। यह नंबर भोजन, राशन सामग्री जरूरतमंदों के बीच पहुंचाने और जिला प्रशासन को ऐसी सामग्री दान देने के लिए काम करेगा।
छात्र संगठनों ने जरूरतमंदों तक दवा और खाना पहुंचाया
ग्वालियर|कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए किए गए लॉकडाउन में फंसे लोगों तक मदद पहुंचाने के लिए छात्र संगठन भी आगे आने लगे हैं। गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने संगठन के पदाधिकारियों के हेल्प लाइन नंबर जारी किए थे, उन पर शुक्रवार सुबह से ही मदद मांगने वालों के फोन आने लगे। वहीं एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव सचिन द्विवेदी के नेतृत्व में भी कार्यकर्ताओं की टीम लोगों की मदद के लिए आगे आई है।
चेंबर आज 28 रुपए किलो में देगा आटा
मध्यप्रदेश चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री शनिवार को सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक आटे के पांच-पांच किलो के पांच सौ पैकेट देगा। मानसेवी सचिव डॉ. प्रवीण अग्रवाल ने बताया कि कि चेंबर द्वारा दिए जाने वाले आटे की कीमत 28 रुपए किलो तय की है।
दाल बाजार व्यापार समिति और कैट 25 रुपए किलो में बेचेगी आटा
दाल बाजार व्यापार समित और कैट दोनों मिलकर दो दिन बाद 25 रुपए प्रति किलो में आटा लोगों को देंगे। कैट के जिला अध्यक्ष रवि गुप्ता ने बताया कि इसके लिए बाकायदा शहर में अलग-अलग काउंटर लगाएंगे।
घर पर गाय के दूध की मुफ्त होम डिलेवरी
शहर के बुजुर्ग या फिर जरूरतमंद जो कि लॉकडाउन के समय घर में ही हैं। उन्हें यदि थैली वाला गाय का दूध घर पर चाहिए तो इसके लिए डेयरी मू के कस्टमर केयर नंबर 6269072579 पर संपर्क किया जा सकता है। सिर्फ दूध की कीमत 52 रुपए प्रति लीटर देनी होगी।
आम लोगों के साथ बेजुबानों की भी भूख मिटा रहे हैं समाजसेवी
{जीवाजी यूनिवर्सिटी के शिक्षक और कर्मचारी संगठनों ने मार्च माह के वेतन में से एक दिन की सैलरी मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए जमा करने का शुक्रवार को निर्णय लिया। जीवाजी यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन के सचिव डॉ. शांतिदेव सिसौदिया ने बताया कि सभी कर्मचारी संघ भी अपना एक दिन का वेतन कटाने को राजी हैं।**
{पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल ने महलगांव स्थित प्रधानमंत्री आवास, मांढरे की माता पहाड़ी, शिवपुरी लिंक रोड पर गरीबों के पास पहुंचकर पके हुए खाने के अलावा खाद्यान्न सामग्री के पैकेट बांटे। श्री गोयल ने 9425337889, 6260560890, 8839418319 हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। जिन पर कॉल कर लोग खाद्यान्न सामग्री या खाने की ज़रुरत दर्ज करा सकते हैं और उन तक सामान पहुंचाया जाएगा।
लॉकडाउन के दौरान जयेद्रगंज में जरुरतमंदों को खाना बांटते दही मंडी दूध डेयरी एशोसिएशन के पदाधिकारी।
फूलबाग चौराहा पर स्ट्रीट डांग के लिए टोस्ट एवं पानी रखता युवक।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-help-the-people-but-by-telling-the-administration-so-that-all-the-needy-can-get-benefits-and-also-be-safe-070657-6925314.html
No comments:
Post a Comment