Monday, March 30, 2020

यूजीसी ने सभी विश्वविद्यालयों को लिखा पत्र

खाली समय में मूल्यांकन सिस्टम में बदलाव लाएंग्वालियर| यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) के चेयरमैन ने देशभर की यूनिवर्सिटी और कॉलेजों को पत्र जारी कर कहा है कि 21 दिन के लॉकडाउन पीरियड में मूल्यांकन सिस्टम में सुधार लाने का काम करें। दरअसल, सभी विवि और कॉलेजों की छुट्टी चल रही है। प्रोफेसर से लेकर अफसर तक घर पर हैं। इस खाली समय का सही उपयोग शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने को कहा है। यूजीसी ने कहा है कि मूल्यांकन सिस्टम में बदलाव किया जाए।दरअसल, सभी यूनिवर्सिटी में छात्रों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मूल्यांकन पुराने पद्धति के आधार पर कराया जा रहा है। इससे रिजल्ट में देरी होती है। अधिकांश जीवाजी यूनिवर्सिटी सहित देश की अधिकांश यूनिवर्सिटी समय पर रिजल्ट देने में विफल साबित हुई हैं। जिसको लेकर यूजीसी ने मूल्यांकन सिस्टम में बदलाव लाने काे कहा है। वहीं जेयू के अफसरों का कहना है कि जेयू के अध्ययनशाला से मूल्यांकन सिस्टम में बदलाव किया जा रहा है। यूजीसी ने सभी यूनिवर्सिटी के कुलपति और काॅलेज के प्रिंसिपल को पत्र जारी कर कहा है कि कोरोना वायरस के संक्रमण फैलने के कारण देश में आपात स्थिति उत्पन्न हो गई है। देशवासियों की मदद के लिए सभी लोग एक दिन का वेतन प्रधानमंत्री राहत कोष में दान करें।
यूजीसी ने सभी विश्वविद्यालयों को लिखा पत्र



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-ugc-wrote-letter-to-all-universities-071138-6942790.html

No comments:

Post a Comment