कमांडरों ने सौंपी रिपोर्ट, कुछ ने नोटिस भी जारी किए, खाना व घर भेजने की आईं शिकायतें
कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण पैदा हुए हालात से निपटने प्रशासन ने जिन 22 अफसरों को इंसीडेंट कमांडर नियुक्त किया है उनमें से अधिकतर को डॉक्टर ही नहीं मिले हैं। कुछ ऐसे भी हैं जिनके साथ स्टाफ ने काम करने से इनकार कर दिया है। पिछले दो दिन से अपने-अपने जोन में भ्रमण कर रहे इन कमांडरों को कई प्राइवेट अस्पताल बंद मिले हैं जबकि इनके बिना संक्रमित मरीजों को राहत मिलना मुश्किल है। कमांडरों के साथ काम करने वाले टीम को निर्देश हैं कि वे 24 घंटे ड्यूटी देंगे पर जोन दफ्तरों के ऐसे हालात नहीं हैं कि वहां पर रात गुजारी जा सके।
जनकगंज: तीन में से सिर्फ एक डॉक्टर आया
यहां के तीन बड़े वार्डों का जिम्मा इंसीडेंट कमांडर और उनकी टीम के पास है। तीन डॉक्टर टीम के पास होना चाहिए। पहले दिन एक भी डॉक्टर नहीं पहुंचा। सूची में पूर्व सीएमएचओ डॉ.अनूप कम्ठान का नाम भी है। चूंकि उनकी प|ी की तबीयत ठीक नहीं है, उन्हें रोज डायलिसिस कराना पड़ती है, इसलिए उन्हाेंने स्पेशल ड्यूटी से इनकार कर दिया है। पहले दिन जो दोनों डॉक्टर फोन नहीं उठा रहे थे उनमें से एक डॉक्टर समीर गोखले शुक्रवार को ड्यूटी पर पहुंच गए। क्षेत्र के अस्पताल बंद थे।
बहोड़ापुर : छह वार्डाें में 5 डाॅक्टर फील्ड में नहीं आए
यहां के इंसीडेंट कमांडर को बहोड़ापुर, लूटपुरा के छह वार्डों की आबादी की सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया है। यहां भी हालात खराब हैं। कुल छह में पांच डॉक्टर दूसरे दिन भी फील्ड में नहीं पहुंचे हैं। दो दिन बाद भी हालात ठीक न होने पर यहां के कमांडर ने भी अपनी रिपोर्ट अफसरों को भेज दी है।
थाटीपुर : तीन डाॅक्टराें
ने नहीं दी ज्वाइनिंग
यहां के कमांडर को जो कर्मचारी मिले हैं उनमें से दो ने ड्यूटी करना तो छोड़ो दो दिन से फोन तक रिसीव नहीं किया है। कमांडर ने इलाके का भ्रमण किया तो 7 दवा दुकानें, क्लीनिक बंद मिले, इन्हें नोटिस जारी किए हैं। 3 डॉक्टर टीम में शामिल हैं पर दूसरे दिन तक एक ने भी ज्वाइनिंग नहीं दी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-neither-the-doctors-nor-the-staff-near-the-incident-commanders-how-will-they-prevent-the-korena-virus-070649-6925320.html
No comments:
Post a Comment