Saturday, March 28, 2020

रामायण शुरू होते ही पहले की आरती, फिर देखा सीरियल


1987 में जब हर रविवार को रामायण का प्रसारण शुरू हुआ तो पांच-छह हफ्ते मालूम ही नहीं चला कि ऐसा कोई सीरियल आता है लेकिन जब मालूम हुआ तो ऐसी मनभाई कि एक भी रविवार नहीं छोड़ा। हर रविवार जैसे ही रामायण शुरू होती मैं आरती करती और फिर सभी मिलकर देखते थे। इसके कलाकार राम, सीता, लक्ष्मण व हनुमान तो हमें भगवान ही लगते थे। अब जब सरकार ने फिर से इसे शुरू किया और रविवार को पहला एपिसोड देखा तो आत्मा प्रसन्न हो गई। आज भी मैंने पहले आरती की, फिर सीरियल देखा।

यह कहना है आलोट की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी 78 वर्षीय कंचनबाई पाठक का। वे बताती हैं कि सालों से ये धारावाहिक बंद था लेकिन मैं बच्चों व पाेतों को इसके कलाकारों के बारे में बताती रहती थी, अब जब ये वापस शुरू हुई तो बच्चों को भी दिखाया कि हम जिसका जिक्र करते थे, वह यही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/ratlam/news/mp-news-aarti-before-ramayana-started-then-watched-serial-063513-6933566.html

No comments:

Post a Comment