Thursday, November 19, 2020

जिला अस्पताल काेविड आईसीयू इस हफ्ते से हो सकता है शुरू

जिला अस्पताल के काेविड आईसीयू की इस सप्ताह से शुरुआत हाे सकती है। हालांकि यहां पॉजिटिव मरीजों काे नहीं रखा जाएगा। पॉजिटिव मरीजों का इलाज मेडिकल काॅलेज में हाेगा, वहां से रिपाेर्ट निगेटिव हाेने पर मरीज काे जिला अस्पताल के आईसीयू में शिफ्ट करेंगे।
जिला अस्पताल में 18 बेड का काेविड आईसीयू तैयार हाे चुका है। ये आईसीयू सर्वसुविधायुक्त है। आईसीयू के साथ ही 36 बेड की स्टेप डाउन यूनिट भी रहेगी, जिसमें मरीजों की सेहत में सुधार हाेने के बाद यहां रखा जा सकेगा। हालांकि, इस आईसीयू में पॉजिटिव मरीजों काे रखा जाना था। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डाॅ. आनंद चंदेलकर ने बताया कि अभी पॉजिटिव मरीजों का मेडिकल काॅलेज में इलाज हाे रहा है वहां आईसीयू की सुविधा है, एेसे में पॉजिटिव मरीजों काे वहीं रखा जाएगा। पॉजिटिव से निगेटिव हाे चुके जिन मरीजों काे जिला अस्पताल रेफर किया जाएगा। उन्हें काेविड आईसीयू में रखेंगे। आईसीयू की शुरुआत एक से दाे दिन में हाे सकती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/district-hospital-cavid-icu-may-start-this-week-127929844.html

No comments:

Post a Comment