Tuesday, November 24, 2020

गंजाल नदी पुल पर ट्रक-कंटेनर में भिड़ंत, वाहनों की लगी लंबी कतार

हरदा व होशंगाबाद जिले के बीच शिवपुर थाना क्षेत्र में आने वाला गंजाल नदी पुल के काेने (हाेशंगाबाद छाेर) पर मंगलवार रात काे ट्रक व कंटेनर की भिड़ंत हाे गई। दुर्घटना में किसी काे काेई चाेट नहीं आई है, लेकिन स्टेट हाइवे के दाेनाें ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही शिवपुर व हरदा जिले के टिमरनी थाने की पुलिस माैके पर पहुंची।

जानकारी के मुताबिक हाेशंगाबाद- खंडवा स्टेट हाइवे पर होशंगाबाद की ओर से आ रहे कंटेनर क्रमांक आरजे 27 जीबी 4244 व टिमरनी की ओर से जा रहे ट्रक क्रं. एमपी 09 एचजी 5900 की आपस में रात करीब 9 बजे भिड़ंत हाे गई।

इसमें किसी काे चाेटें नहीं आई। ट्रक व कंटेनर दाेनाें के ड्राइवर सुरक्षित हैं। दुर्घटना के बाद हाइवे पर दाेनाें ओर वाहनों का लंबा जाम लग गया। समाचार लिखे जाने तक वाहन हाइवे पर फंसे हुए थे। इसके कारण वाहनों का जाम लगा रहा। इसमें यात्री बस सहित अन्य वाहन शामिल हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/timarni/news/long-queues-of-vehicles-clash-in-truck-container-on-ganjal-river-bridge-127946913.html

No comments:

Post a Comment