Monday, November 2, 2020

गुरु रामदास जी का प्रकाशोत्सव मनाया

अधारताल गुरुद्वारा में गुरु रामदास जी का प्रकाश उत्सव मनाया गया। कोरोना महामारी को देखते हुए शासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए कार्यक्रम आयोजित हुए। प्रकाशोत्सव पर लखबिन्दर सिंह के द्वारा कथा का वाचन किया गया। रागी जत्था मनप्रीत सिंह के द्वारा भी प्रस्तुति दी गई। इसके बाद गुरुद्वारा में लंगर का आयोजन किया गया।

जिसमें सभी उपस्थितजनों ने गुरु का लंगर ग्रहण किया। कार्यक्रम में गुरुद्वारा के अध्यक्ष गुरुबख्श सिंह मैनी, भूपेन्द्र सिंह भारज, गोल्डी पलाहा, मान सिंह चक्रेल, गुरुजीत सिंह सोढ़ी, दलजीत सिंह बल, सिंघ संगत से मनोहर सिंह रील व शहर के विभिन्न गुरुद्वारों के पदाधिकारी भी सम्मिलित हुए।

मसीह समुदाय ने पूर्वजों को याद किया
मसीह समुदाय ने अपने सभी मृत विश्वासियों को याद करते हुए बिलहरी कब्रिस्तान पहुँच कर प्राथनाएँ कीं एवं उनकी आत्मा की शांति के लिए श्रद्धा व्यक्त की। बिलहरी कब्रिस्तान में बिशप जेरॉल्ड अलमेडा ने सभी पुरोहितों के साथ मृत विश्वासियों की कब्रों को आशीष प्रदान किया। कोरोना काल महामारी प्रोटोकॉल के तहत मिस्सा बलिदान नहीं चढ़ाया गया। इस अवसर पर जॉन डेविड, क्रिस्टोफर नरोना, रॉबर्ट फ्रांसिस, मनोज अन्थोनी, भावना शर्मा, राजा बर्नाड, फेलिक्स बारला, जेडी राज आदि उपस्थित रहे।

रक्तदान कर मनाया आचार्य श्री का जन्मदिवस
चंद्रप्रभु समिति, मदन महल, माँ रेवा समिति व मानव सेवा समिति द्वारा संयुक्त रूप से आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 20 यूनिट रक्त विक्टोरिया ब्लड बैंक टीम द्वारा एकत्रित किया गया। कार्यक्रम में प्रभा जैन, दीपक जैन, अमित जैन, लखविंदर सिंह, प्रदीप जैन मौजूद थे।

हुतात्मा दिवस पर रक्त परीक्षण कार्यक्रम करेगा बजरंग दल

बजरंग दल नर्मदा जिला 3 नवम्बर को हुतात्मा दिवस पर जेके हॉस्पिटल में 11 से दोपहर 1 बजे के रक्त परीक्षण कार्यक्रम आयोजित करेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Celebrated the light festival of Guru Ramdas ji


source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/celebrated-the-light-festival-of-guru-ramdas-ji-127876873.html

No comments:

Post a Comment