Friday, November 6, 2020

नई पेंशन स्कीम के विरोध में ट्राइबल वेलफेयर टीचर्स एसो. का महासम्मेलन

ट्राइबल वेलफेयर टीचर एसोसिएशन ने नवीन पेंशन स्कीम के विरोध में महासम्मेलन का आयोजन किया। इसके बाद रैली निकालकर एसडीएम कामिनी ठाकुर को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन दिया।
महासम्मेलन की अध्यक्षता मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संगठन के जिला संरक्षक श्याम टेकवानी ने की। मुख्य अतिथि एमपीएस के वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष शेख मोहम्मद हनीफ उज्जैन, विशेष अतिथि ट्राइबल वेलफेयर एसोसिएशन के प्रांतीय महासचिव सुरेश यादव इंदौर रहे। सैकड़ों की संख्या में शिक्षक मौजूद रहते हुए एनपीएस के विरोध में कई बार नारे लगाए। जिलाध्यक्ष नरेंद्र टांक ने बताया ओल्ड पेंशन स्कीम जब तक लागू नहीं की जाती तब तक रतलाम सहित प्रदेश में यह शंखनाद सतत जारी रहेगा। राजीव लवानिया, भावना पुरोहित, हेमंत सिंह राठौर, गोपाल बोरिया, शैतानसिंह राठौर, मौसमी अरोरा, ज्योति चंडालिया, राजेंद्रसिंह मिहोलिया, बी एल मेनारिया, मनोज यादव, संजय मेहता, मुस्तकीम सिद्दिकी, आसिफ खान जीवन भगोरा सहित अन्य मौजूद रहे। महासम्मेलन को नेशनल पेंशन स्कीम संघ, राज्य अध्यापक संघ, राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संघ व अपाक्स कर्मचारी संगठन ने भी समर्थन दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Tribal Welfare Teachers' Association in protest against the new pension scheme. Conference of


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/tribal-welfare-teachers-association-in-protest-against-the-new-pension-scheme-conference-of-127891406.html

No comments:

Post a Comment