Thursday, November 19, 2020

राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल को लेकर श्रम संगठनों की बैठक

राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल को सफल बनाने के लिए श्रम संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक एमआर कार्यालय पर हुई।
बैठक में श्रम संगठन की संयुक्त समिति के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने कहा कि सभी केंद्रीय ट्रेड यूनियन व राष्ट्रीय फेडरेशन ने हड़ताल को समर्थन दिया है। अरविंद सोनी, संजय वोहरा, भंवरसिंह चौहान, ओम प्रकाश त्रिपाठी, आई एल पुरोहित, नरेंद्र जोशी, राजेश तिवारी, पेंशनर गीता देवी राठौर, एलआईसी के प्रियेश शर्मा, एमआर यूनियन के संजीव चक आदि मौजूद रहे।

ये हैं मुख्य मांगें
{ दवाओं पर 0 प्रतिशत जीएसटी। { न्यूनतम वेतन 21 हजार रुपए घोषित किया जाए। { सार्वजनिक उपक्रमों का विनिवेश, निजीकरण बंद करो। { सेवारत कर्मचारियों को जबरन रिटायर करना बंद करो। { समान काम, समान वेतन दो। { पुरानी पेंशन नीति बहाल करो। {महंगाई पर रोक लगाओ। { मनरेगा में 200 दिन का रोजगार दो।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/labor-organizations-meeting-on-nationwide-general-strike-127929850.html

No comments:

Post a Comment