Tuesday, November 24, 2020

फेल हुए तो दोबारा दे सकेंगे परीक्षा, मार्कशीट में सप्लीमेंट्री का जिक्र नहीं होगा

माध्यमिक शिक्षा मंडल सप्लीमेंट्री परीक्षा का प्रावधान खत्म करने जा रहा है। ऐसा हाेने पर 10वीं-12वीं के फेल परीक्षार्थी एक साल में दाे बार मूल परीक्षा दे सकेंगे। दूसरी बार परीक्षा पास करने पर उनकी मार्कशीट पर सप्लीमेंट्री का जिक्र नहीं हाेगा। मंडल ने इस बारे में तैयारी पूरी कर ली है। नई व्यवस्था अगले सत्र से शुरू होगी।

मंडल चेयरमैन राधेश्याम जुलानिया का कहना है कि नई शिक्षा नीति में यह प्रावधान है। ऐसा करने से विद्यार्थियाें का हाैंसला बढ़ेगा। हम चाहते हैं बच्चाें के मन-मस्तिष्क पर यह प्रभाव नहीं पड़े कि वह सप्लीमेंट्री के जरिए पास हुए हैं। आखिर बच्चाें के मन में यह बात क्याें आने दें? गाैरतलब है कि मंडल की 10वीं-12वीं की परीक्षा में हर साल करीब 12 लाख विद्यार्थी शामिल हाेते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
माध्यमिक शिक्षा मंडल (फाइल फोटो)


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/if-failed-we-will-be-able-to-give-the-exam-again-the-supplementary-will-not-be-mentioned-in-the-marksheet-127946539.html

No comments:

Post a Comment