Monday, November 2, 2020

लव के नाम पर कोई जिहाद नहीं होगा, जरूरत पड़ी तो कानूनी व्यवस्था बनाई जाएगी

उत्तर प्रदेश और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों के बाद अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी लव जिहाद को लेकर कानून बनाने के संकेत दिए हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कहा कि लव के नाम पर कोई जिहाद नहीं होगा, कोई अगर ये हरकत करेगा तो उसे ठीक कर दिया जाएगा और उसके लिए कानूनी व्यवस्था बनाई जाएंगी।

बता दें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर भी लव जिहाद पर कानून बनाने को लेकर बयान दे चुके हैं।

इसके अलावा शिवराज ने कांग्रेस और कमलनाथ पर भी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया। कमलनाथ ने किसानों के सिर पर ब्याज की गठरी रख दी। उन्होंने सहकारी बैंक से सर्टिफिकेट बंटवाए और पैसे नहीं दिए। पीएम सम्मान निधि की सूची तक नहीं भेजी। पीएम आवास योजना का भी पैसा नहीं दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो)


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/there-will-be-no-jihad-in-the-name-of-love-legal-system-will-be-created-if-required-127876748.html

No comments:

Post a Comment