पटाखा व्यापारियों ने मंगलवार को कलेक्टर डॉ पंकज जैन से मुलाकात की। व्यापारियों का कहना था कि दुकानें नीलाम 7 नवंबर को की जाएं। जबकि प्रशासन 9 नवंबर को नीलाम करने की बात कह रहा है। इस बात पर कलेक्टर ने 7 नवंबर तक ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करने की बात कही। दुकानदार मोहित शर्मा ने बताया कि 7 नवंबर को ऑनलाइन प्रक्रिया की जा रही है। वहीं प्रशासन 9 को दुकानें नीलाम करने की बात कह रहा है। 14 नवंबर को दिवाली है। दुकान नीलाम होने के बाद दो दिन दुकानें जमनें में समय लग जाता है। ऐसे में हमें दुकान चलाने की लिए सिर्फ 4 दिन मिलेंगे। जबकि दुकान चलाने के लिए एक सप्ताह की जरूरत होती है। हमनें अपनी समस्या कलेक्टर को बताई है। एसडीएम गोपालसिंह वर्मा का कहना है कि ऑनलाइन प्रक्रिया शासन की गाइड लाइन के अनुसार 7 नवंबर तक करना है। वहीं दुकानें 9 नवंबर को नीलाम की जाएंगी। अस्थायी लाइसेंस जारी करने के लिए संबंधित व्यवसायी आवेदन पत्र 4 नवम्बर को शाम 4 बजे तक जमा कर सकते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/vidisha/news/crackers-demand-traders-to-auction-shops-on-7-administration-will-do-9-127881183.html
No comments:
Post a Comment