Wednesday, November 18, 2020

जबलपुर में रामपुर से शक्तिभवन तक नगर निगम ने 40 कब्जे हटाए, नोकझोंक भी हुई

नगर निगम ने बुधवार को रामपुर चौक से शक्ति भवन तक 40 कब्जों पर जेसीबी चलाकर तोड़ने की कार्रवाई की। कई मकानों की दीवार, रैंप, फुटपाथ, टीन शेड, चबूतरा, बागवानी को हटाया गया। इस दौरान कब्जेधारियों की अमले के साथ नोकझोंक भी हुई। दरअसल, ये कब्जा हटाने के लिए बिजली कंपनी की ओर से निगम को पत्र लिखा गया था।

कार्रवाई के दौरान मौजूद नगर निगम के अधिकारी।

बिजली विभाग ने की थी शिकायत

एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी ने नगर निगम प्रशासन को पत्र लिखकर अतिक्रमण की शिकायत की थी। पत्र में रामपुर चौक से शक्तिभवन गेट तक कब्जे हटाने का आग्रह किया गया था। निगमायुक्त अनूप सिंह के निर्देश पर सहायक आयुक्त अतिक्रमण वेदप्रकाश चौधरी की अगुवाई में कार्रवाई के लिए दल पहुंचा था।

200 बल की मौजूदगी में कार्रवाई
कार्रवाई के दौरान कई जगह विवाद के हालात भी बने। सुरक्षा के लिहाजा से पुलिस के करीब 200 जवान मौजूद रहे। सुरक्षा बल एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी द्वारा उपलब्ध कराया गया था। कार्रवाई के दौरान कई जगह झड़प के हालात भी बने, लेकिन पुलिस की मौजूदगी के चलते कार्रवाई नहीं रुकी।

जब्ती भी की गई
अतिक्रमण हटाने के दौरान सड़क पर अवैध तरीके से टीन शेड लगाकर अस्थाई दुकान लगाने वालों के काउंटर, टीन शेड, गैस सिलेंडर सहित अन्य सामग्री जब्त कर ली गई। जब्त सामग्री नगर निगम मुख्यालय पहुंचाया गया। कार्रवाई में दल प्रभारी एहसान खान, चंद्रशेखर तिवारी, रामप्रसाद कुशवाहा सहित बिजली विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अतिक्रमण के दौरान रैंप तोड़ते हुए जेसीबी


source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/the-municipal-corporation-removed-40-occupations-from-rampur-to-shaktibhavan-in-jabalpur-as-well-as-nokzhonk-127923908.html

No comments:

Post a Comment