मध्यप्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर वोटिंग मंगलवार सुबह 7 बजे से शुरू हुई और शाम को 6 बजे तक हुई। इसके साथ ही 28 सीटों पर प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम मशीनों में बंद हो गई। अब 10 नवंबर को चुनाव परिणाम आएंगे। मतदान के दौरान कुछ जगहों पर मशीन खराब होने की शिकायतें भी आईं, जबकि मुरैना के एक केंद्र के बाहर गोली भी चली। इस केंद्र पर कुछ देर तक मतदान भी रोका गया, हालांकि बाद में इसे शुरू कर दिया गया।
शाम 7 बजे तक 28 सीटों पर 69.68% वोटिंग हुई। अब तक ग्वालियर पूर्व में सबसे कम मतदान हुआ है। चुनाव आयोग 9 बजे के बाद फाइनल आंकड़े जारी करेगा। यहां पर 48.15% वोट पड़े, यहां 50 फीसदी वोटर भी घरों से बाहर नहीं निकले हैं, जबकि सबसे ज्यादा वोटिंग बदनावर में 83.20% मतदान हुआ है। यहां पर कांग्रेस से कमल पटेल और भाजपा से राजवर्धन सिंह दत्तीगांव मैदान में हैं। 2018 के मुकाबले करीब 3 फीसदी कम मतदान रहा। अंतिम आंकड़ा देर रात तक आएगा।
मुरैना जिले में सुमावली विधानसभा सीट के कासपुरा और खनेता गांव में फायरिंग हुई। इसमें एक महिला को गोली लगी। यहां दो बाइक भी जलाई गईं। जौरा में बाहुबलियों ने मतदान रोकने की कोशिश भी की। इसकी शिकायत की गई है। सुमावली में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने पुनर्मतदान की मांग की है। उनका कहना है कि यहां पर महिलाओं को वोट डालने से रोका गया।
शाम 7.00 बजे तक कितना हुआ मतदान
| सीट | 2020 में मतदान | 2018 में मतदान |
| आगर मालवा | 83.75% | 83.11% |
| अम्बाह | 54.30% | 59.32% |
| अनूपपुर | 73.37% | 76.63% |
| अशोक नगर | 76.02% | 74.46% |
| बदनावर | 83.20% | 86.14% |
| बमौरी | 78.84% | 79.63% |
| भांडेर | 72.59% | 69.55% |
| ब्यावरा | 81.77% | 80.78% |
| डबरा | 66.68% | 68.64% |
| दिमनी | 61.06% | 70.34% |
| गोहद | 54.42% | 59.33% |
| ग्वालियर | 56.15% | 63.37% |
| ग्वालियर पूर्व | 48.15% | 58.18% |
| हाटपिपल्या | 83.66% | 85.57% |
| जौरा | 69.00% | 72.30% |
| करैरा | 73.68% | 73.62% |
| मलहरा | 68.06% | 72.13% |
| मंधाता | 73.44% | 78.98% |
| मेहगांव | 61.18% | 63.82% |
| मुरैना | 57.80% | 63.92% |
| मुंगावली | 77.17% | 75.02% |
| नेपानगर | 75.81% | 77.77% |
| पोहरी | 76.02% | 75.92% |
| सांची | 68.87% | 75.37% |
| सांवेर | 78.01% | 80.97% |
| सुमावली | 63.04% | 71.83% |
| सुरखी | 71.97% | 75.77% |
| सुवासरा | 82.61% | 82.67% |
| कुल | 69.68% | 72.93% |
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/news/guna-had-the-highest-1418-voting-till-9-am-information-on-21-seats-not-yet-available-127877771.html
No comments:
Post a Comment