इंदौर-इच्छापुर हाईवे से लगे एक्सिस बैंक के कैश काउंटर से 2.30 लाख रुपए चोरी हो गए। घटना मंगलवार सुबह 11.15 बजे की है। एयरटेल पैमेंट कंपनी का कर्मचारी कंपनी के अकाउंट में रुपए जमा कराने बैंक आया था। रोज की तरह काउंटर पर रुपए रखकर वह फोन पर बात करने लगा। इस दौरान चेहरे पर रूमाल बांधे एक वृद्ध ने रुपए उठाए और बैंक से बाहर चला गया। घटना की शिकायत के साढ़े पांच घंटे बाद पुलिस जांच के लिए बैंक पहुंची। संजय नगर के पास एक्सिस बैंक के काउंटर में एयरटेल पैमेंट कंपनी का कर्मचारी एहतेशाम अंसारी 3.77 लाख रुपए कंपनी के खाते में जमा कराने के लिए बैंक आया था। उसने बताया रोज सुबह रुपए जमा कराने बैंक आता हूं। काउंटर बंद होने के कारण रोज की तरह रुपए काउंटर पर रख दिए। इस बीच कस्टमर का फोन आने पर उससे बात करने के लिए पीछे मुड़ गया। इस बीच चेहरे पर रूमाल बांधे लगभग 50 वर्ष की उम्र के व्यक्ति ने काउंटर से रुपए उठा लिए। 500-500 की नोट की गड्डी में 2.30 लाख रुपए थे। फोन पर बात खत्म होने के बाद पलटा तो काउंटर पर रुपए कम दिखे। घबराए एहतेशाम ने बैंक कर्मचारियों से पूछताछ कर मैनेजर से शिकायत की। यहां लगे सीसीटीवी के फुटेज में वृद्ध रुपए ले जाते नजर आया। एहतेशाम ने तुरंत शिकारपुरा थाने पहुंचकर शिकायत की लेकिन पुलिस ने यह कहकर लौटा दिया कि बैंक से कोई शिकायत नहीं आई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/rs-230-lakh-stolen-from-axis-bank-counter-127946907.html
No comments:
Post a Comment