Sunday, October 4, 2020

काराेबारी ने शादी का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ बलात्कार एवं मारपीट का मामला दर्ज

विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के सिटी सेंटर में रहने वाली महिला ने एक काराेबारी पर शांदी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है। महिला की मुलाकात काराेबारी से 2 वर्ष पहले एक कार्यक्रम में हुई थी। महिला ने स्वयं को समाजसेवी बताया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। थाना प्रभारी रामनरेश सिंह ने बताया सिटी सेंटर में रहने महिला ने रिपोर्ट में बताया कि मेरा तलाक हो चुका है और मैं बच्चों के साथ अलग रहती हूं।

2 वर्ष पूर्व काराेबारी मोहनकांत समाधिया से उनकी मुलाकात हुई थी। इसके बाद वह मेरे घर आने लगे। इस दाैरान उन्होंने मेरे साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। विगत माह मैंने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने मेरे साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर माेहनकांत समाधिया के खिलाफ बलात्कार एवं मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
संकेतात्मक फोटो


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/karabari-raped-the-woman-on-the-pretext-of-marriage-a-case-of-rape-and-assault-was-registered-against-the-accused-127780548.html

No comments:

Post a Comment