Friday, October 2, 2020

मेहगांव, मुरैना, बड़ा मलहरा और ब्यावरा सीटों पर टिकट को लेकर रस्साकशी; कमलनाथ व वासनिक ने की दावेदारों से चर्चा

कांग्रेस के लिए मेहगांव और मुरैना विधानसभा सीट पर प्रत्याशी का चयन का मामला पेचीदगी भरा बन गया है। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक ने दोनों सीटों पर दावेदारी जता रहे प्रत्याशियों से वन-टू-वन चर्चा की।

वासनिक ने दो घंटे तक प्रत्याशियों से अलग-अलग बात कर सभी का पक्ष जाना। मेहगांव सीट से दावेदारी जता रहे चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी, हेमंत कटारे, राजेंद्र सिंह गुर्जर, राहुल भदौरिया और ब्रजकिशोर शर्मा ने पक्ष रखा। इसके बाद दोनों नेताओं ने मुरैना से दावेदार राकेश मावई और दिनेश गुर्जर से बात की। इस सीट से दोनों में एक का टिकट होना तय है।

दिक्कत मेहगांव सीट से प्रत्याशी के चयन को लेकर आ रही है। इसलिए प्रदेश कांग्रेस ने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पांचों ब्लाॅक के अध्यक्षों राम अवतार चौधरी, राजेंद्र नरवरिया, सत्येंद्र राजावत, सुरेंद्र सिंह को भी चर्चा के लिए बुलाया था। इन सभी नेताओं से टिकट चयन को लेकर चर्चा की। इस मौके पर भिंड जिला कांग्रेस के अध्यक्ष जयश्री राम बघेल भी मौजूद रहे।

पदाधिकारियों का कहना था कि जातीय समीकरणों में तालमेल बिठाकर उम्मीदवार तय किया जाए। ब्यावरा सीट कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी के निधन से रिक्त हुई है। इस सीट के प्रमुख दावेदारों में दांगी के पुत्र डाॅ. अभिनव दांगी, पूर्व विधायक रामचंद्र दांगी और पुरुषोत्तम दांगी ने नाथ और वासनिक से चर्चा की। बड़ा़ मलहरा से अजय यादव और मंजुला देवड़िया ने दोनों नेताओं से चर्चा के दौरान बात रखी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/tug-of-ticket-on-mehgaon-morena-bara-malhara-and-biaora-seats-kamal-nath-and-wasnik-discussed-with-the-claimants-127775702.html

No comments:

Post a Comment