बिजली कंपनी का पूरा अमला इन दिनों सिर्फ एक ही काम राजस्व वसूली में जुटा हुआ है। अधिकारी-कर्मचारी बिजली उपभोक्ताओं की परेशानियों को भी नजरअंदाज कर रहे हैं। हालात ये हैं कि सुबह से शाम तक लगातार ट्रिपिंग होने से जनता परेशान हो रही है।
इसके बाद रात के वक्त भी एक-दो बार ट्रिपिंग होना आम बात हो गई है। पिछले कुछ दिनों से तो शहर का ऐसा कोई क्षेत्र नहीं होगा जहाँ लाइन ट्रिप नहीं हो रही है। उपभोक्ताओं की इन परेशानियों से बेखबर बिजली अधिकारियों-कर्मचारियों का तो पूरा फोकस राजस्व वसूली और विद्युत कनेक्शन काटने में हैं। शहर के कुछ क्षेत्रों में देखने में आ रहा है कि सुबह 5 से 7 बजे के बीच बिजली सप्लाई बंद हो रही है। रांझी, नेपियर टाउन, रसल चौक, गोरखपुर, सिविल लाइन, पचपेढ़ी क्षेत्रों में सुबह-सुबह एक या दो बार लाइन ट्रिप हो रही है।
यह सिलसिला पिछले एक सप्ताह से चल रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि इतनी सुबह तो नल भी नहीं आते हैं कि जनता को पानी देने विद्युत सप्लाई बंद की जा रही है और न ही अल सुबह मेंटेनेंस कराया जाता है, जिससे आपूर्ति प्रभावित हो रही है। लोगों का कहना है कि एक या दो दिन लाइन ट्रिप होना तो समझ में आता है मगर यह लगातार होने से अलग ही समझ में आता है कि अघोषित विद्युत कटौती की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/full-focus-tripping-in-revenue-collection-no-concern-for-fault-127844975.html
No comments:
Post a Comment