Saturday, October 24, 2020

दिनदहाड़े लग्जरी कार में की तोड़फोड़

शनिवार को लीड कॉलेज के सामने एक फॉर्च्यूनर कार में चार-पांच युवकों ने जमकर तोड़फोड़ की। पत्थरों से हमला कर आगे व साइड के कांच को नुकसान पहुंचाने के साथ ही पीछे का कांच फोड़ दिया। सुबह लगभग 10.45 बजे हुई घटना क्षेत्र में स्थित दुकानों पर लगे सीसीटीवी टीवी फुटेज में कैद हो गई।
लगभग 10 मिनट तक उक्त कार पर पत्थर फेंकने के साथ ही कार में पीछे का दरवाजा तोड़ने का भी प्रयास करते हुए युवक फुटेज में दिखाई दे रहे हैं। हालांकि उक्त कार किसकी है और हमला करने वाले कौन इसका पता नहीं चल पाया है। स्टेशन रोड टीआई किशोर पाटनवाला ने बताया कि इन मामले में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/luxury-car-vandalized-in-broad-daylight-127848038.html

No comments:

Post a Comment