कृषि उपज मंडी समिति हरपालपुर के किसानों की उपज की खरीदी को लेकर व्यापारियों, तुलावटियों और किसानों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए मंडी सचिव को शिकायती आवेदन सौंपे हैं।
तुलावटियों का कहना है कि व्यापारी किसानों के द्वारा बेचे जा रहे माल की झड़न एवं वानगी के तौर पर एक बोरे से करीब 2 किलो अवैध रूप से निकालकर रखते हैं। जो अवैधानिक है किसानों की शिकायत पर कार्रवाई होनी चाहिए।
ग्राम गलान के लाला राम पाल ग्राम नाऊ पहारिया के छोटे लाल यादव, कनकुआ के दीपक पटैरिया, हरपालपुर के स्वामी प्रजापति, गुडो के सूरज सिंह यादव मंडी में ट्रैक्टर में भरकर मूंगफली लाए थे। लेकिन व्यापारियों ने किसानों की मूंगफली लेने से इंकार कर दिया। किसानों का आरोप है कि व्यापारियों द्वारा मंडी के बाहर 2500 से 3500 के बीच में मूंगफली खरीदी जा रही है। जबकि मूंगफली का समर्थन मूल्य 5200 रुपए है। ग्राम करारा गंज के किसान मातादीन मंडी में मटर लेकर आए थे। व्यापारियों ने 6 हजार में बोली लगाई।
मंडी के बाहर व्यापारियों द्वारा 7 से 8 हजार में खरीदी जा रही उड़द
किसान का आरोप है कि यही मटर बीज में व्यापारियों द्वारा ऊंचे दामों पर बेचते हैं। वही मंडी के अंदर उड़द का भाव 5500 से 6000 के बीच में व्यापारियों द्वारा बोला गया और मंडी के बाहर वही उड़द व्यापारियों द्वारा 7 हजार से 8 हजार के बीच खरीदी जा रही थी।
मनमाने ढंग से व्यापारी करते हैं खरीद
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार व्यापारियों द्वारा जो पैसा काटा जा रहा है किसानों से उसमें न मंडी और न तुलावटियों को पैसा दिया जाता है। व्यापारियों द्वारा मनमाने तरीके से किसानों के माल की खरीदी की जा रही है।
मंडी के बाहर व्यापारियों पर कार्रवाई नहीं कर सकते
इस संबंध में कृषि उपज मंडी सचिव सुरेंद्र कुमार खरे का कहना है कि मैं बाहर हूूं। शासन द्वारा बनाए गए नियमानुसार मंडी प्रांगण के बाहर व्यापारियों पर हम कोई कार्रवाई नहीं कर सकते। उसमें एसडीएम और कलेक्टर सीधे हस्तक्षेप कर सकते हैं।
माल बेचने को किसान स्वतंत्र है
इस संबंध में तहसीलदार बीपी सिंह का कहना है कि शासन के नए प्रावधान के तहत किसान कहीं भी अपना माल बेचने के लिए स्वतंत्र है। यदि फिर भी कोई व्यापारी किसानों का शोषण करता है तो किसान इसकी शिकायत सीधे एसडीएम और कलेक्टर से कर सकता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/chhatarpur/news/businessmen-selling-grain-at-cheap-prices-and-selling-at-expensive-prices-both-sides-complain-to-market-secretary-accusing-each-other-127791890.html
No comments:
Post a Comment