Wednesday, October 7, 2020

6 माह से बंद लाइट एंड साउंड शो फिर हुआ चालू, अंग्रेजी और हिंदी भाषा में होगा शो, पर्यटक करीब 55 मिनट के इस खूबसूरत शो को देख सकेंगे

कोरोना संक्रमण काल में लॉकडाउन के कारण पश्चिम मंदिर समूह परिसर में बंद पड़ा मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम लोकप्रिय “लाइट एंड साउंड शो’ बुधवार शाम एक बार फिर शुरू हो गया है। लॉक डाउन के चलते करीब 6 माह से बंद इस शो के फिर चालू होने पर पहले दिन जानकारी के अभाव में काफी कम संख्या में लोग पहुंचे।
मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग के क्षेत्रीय प्रबंधक सुभाष कुमार अग्रवाल ने बताया कि यह शो आज से कोरोना की गाइड का पालन करते हुए चालू किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि पहला शो अंग्रेजी भाषा का होगा जो शाम 6.30 से 7.25 बजे तक चलेगा। दूसरा शो हिंदी भाषा में होगा, जो 7.40 से शुरु होकर 8.35 तक चलेगा। इस तरह करीब 55 मिनट के इस खूबसूरत शो को पर्यटक देख सकेंगे। जिसके लिए पूर्व की भांति भारतीय पर्यटकों के लिए वयस्क का टिकिट 250 रुपए एवं बच्चों का टिकिट 120 रुपए रखा गया है।
विदेशूी पर्यटकों के लिए वयस्क पर्यटक को 700 रुपए एवं बच्चों के लिए 300 रुपए का प्रवेश टिकिट रखा गया है।
उन्होंने बताया कि आज पहला दिन है, इसलिए कम संख्या रही। लेकिन धीरे धीरे इस शो को देखने वालों की संख्या में इजाफा होगा।


कोरोना गाइड लाइन का करना होगा पालन: अग्रवाल ने बताया कि पर्यटकों को कोरोना के बचाव के लिए सरकार की गाइड लाइन का पालन करना होगा अर्थात मास्क लगाना अनिवार्य होगा, सैनिटाइजर का उपयोग एवं सोशल डिस्टेंस का पालन करना अनिवार्य होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
After 6 months, the light and sound show closed again, the show will be in English and Hindi language, tourists will be able to watch this beautiful show of about 55 minutes.


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/chhatarpur/news/after-6-months-the-light-and-sound-show-closed-again-the-show-will-be-in-english-and-hindi-language-tourists-will-be-able-to-watch-this-beautiful-show-of-about-55-minutes-127791905.html

No comments:

Post a Comment