त्योहार शुरू होने के साथ ही बिजली की डिमांड भी बढ़ गई है। पिछले साल की तुलना में इस साल डिमांड 20 फीसदी से ज्यादा है। मांग में तेजी से बढ़ोतरी होने से इस बार दीपावली के आसपास बिजली की डिमांड में नया रिकॉर्ड बन सकता है। बिजली की डिमांड बढ़ने की मुख्य वजह त्योहार शुरू होना तो है ही साथ ही सिंचाई भी शुरू होना है। रबी सीजन के चलते सिंचाई शुरू हो गई है। इससे बिजली की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। इससे रतलाम सहित पूरे मालवांचल में बिजली की डिमांड लगातार बढ़ रही है।

रतलाम सहित पूरे मालवांचल में एक महीने पहले तक जहां बिजली की डिमांड 3 हजार मेगावॉट थी। वहीं अब बढ़कर 4700 मेगावॉट हो गई है। यानी 1700 मेगावॉट की बढ़ोतरी। अगले महीने दीपावली है और सिंचाई और बढ़ेगी। इससे इस बार दीपावली के आसपास बिजली की डिमांड में और इजाफा होना तय है। अंचल की बिजली मांग नवंबर में 600 मेगावाॅट बढ़ने की संभावना है। वहीं पूरे मप्र की मांग मौजूदा 11000 मेगावॉट से 15500 मेगावाॅट तक पहुंच सकती है।
फिलहाल डिमांड के अनुरूप बिजली सप्लाई की जा रही है
मप्र पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी के एमडी अमित तोमर ने बताया उपभोक्ताओं को मांग के अनुरूप बिजली प्रदान की जा रही है। इस वर्ष तुलनात्मक रूप से बिजली की मांग बढ़ी है। यह रबी के सीजन में अगले महीने और बढ़ने की संभावना है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/with-the-start-of-festivals-the-demand-for-electricity-increases-a-new-record-can-be-made-on-diwali-127853363.html
No comments:
Post a Comment