कांग्रेस ने उपचुनाव वाले विधानसभा क्षेत्रों में आचार संहिता प्रभावी होने के बावजूद ज्वाइंट कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर स्तर के अफसरों के ट्रांसफर करने पर कड़ी आपत्ति जताई है। इस बारे में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वीरा राणा से फोन पर बात भी की है। मप्र के चुनाव कार्य प्रभारी जेपी धनोपिया ने इस संबंध में लिखित शिकायत दर्ज करवाकर तबादले निरस्त करने की मांग की है।
एक अन्य शिकायत में कहा गया है कि विगत दिवस सांवेर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के पक्ष में प्रचार करने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे थे। इस कार्यक्रम का आयोजन बिछोनिया गार्डन में किया गया था, जहां नगर निगम की गाड़ियां, अधिकारी, कर्मचारी व्यवस्थाओं में लगाए गए थे। कांग्रेस ने इसका वीडियो भी चुनाव आयोग को सौंपकर इंदौर नगर निगम कमिश्नर को हटाए जाने की मांग की है।
शिकायत में कहा गया है कि राज्य सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों में भारत भूषण गंगेले (संयुक्त कलेक्टर), उमा करारे (क्षेत्रीय उपायुक्त), ब्रह्म भास्कर अग्निहोत्री (उपायुक्त), राजेश कुमार यादव (अवर सचिव), अरुण कुमार सिंह (संयुक्त कलेक्टर), नेहा साहू (डिप्टी कलेक्टर) आदि का चुनाव प्रभावित करने ट्रांसफर किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/officers-being-transferred-to-election-areas-digvijay-singh-raised-objections-spoke-to-the-chief-electoral-officer-127798031.html
No comments:
Post a Comment