Monday, October 5, 2020

कांग्रेस ने डीआईजी से भी की शिकायत, एसडीएम की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल उठाए

इंडेक्स कॉलेज में रविवार को वोटर लिस्ट में फर्जी नाम जोड़ने के मामले में एफआईआर नहीं होने से नाराज कांग्रेस नेता सोमवार को डीआईजी से मिले। कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमचंद गुड्डू ने तीन बीएलओ, दो पटवारियों की शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाया छह हजार नाम फर्जी तरह से जोड़े जा रहे थे। अधिकारी आवेदकों के फर्जी हस्ताक्षर कर सत्यापन कर रहे थे। हमने रिकॉर्डिंग की, पर एफआईआर नहीं की गई। कांग्रेस ने एसडीएम की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल उठाए।

चुनाव आयोग में शिकायत, भाजपा ने वोट के लिए धर्म का उपयोग किया : प्रदेश कांग्रेस सचिव राकेशसिंह यादव ने चुनाव आयोग में शिकायत की है कि सांवेर में भाजपा ने राजनीति में धर्म का उपयोग करके आचार संहिता का उल्लंघन किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उज्जैन रोड स्थित एक होटल में दो हजार से ज्यादा लोगों को एकत्र किया गया। यहां तुलसी सिलावट समर्थक और भाजपा कार्यकर्ताओं का मिलन समारोह हुआ। इसमें मतदाताओं को पैसे दिए गए। गणेशजी, सुपारी देकर संकल्प भी दिलवाया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/congress-also-complained-to-dig-also-raised-questions-about-the-functioning-of-sdm-127783867.html

No comments:

Post a Comment