Saturday, October 24, 2020

सालाखेड़ी बायपास पर ट्रेलर की टक्कर के बाद युवक की मौत

सालाखेड़ी बायपास पर ट्रेलर के ड्राइवर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में युवक की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रेलर ड्राइवर वाहन लेकर भाग गया और अमलेठा फंटे पर वाहन खड़ा कर फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार रत्तागढ़ खेड़ा निवासी लालसिंह पिता प्रहलाद राजपूत (25) को घायल अवस्था में शनिवार शाम 5.50 बजे एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि मृतक मिस्त्री का काम करता है। शाम को वह सालाखेड़ी बायपास स्थित जैन ढाबे के सामने खड़ा था, तभी मेघनगर से निम्बाहेड़ा की ओर जा रहे ट्रेलर ड्राइवर ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद वह वाहन लेकर भागने लगा। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर सालाखेड़ी चौकी से पुलिसकर्मी बताए गए ट्रेलर के नंबर के आधार पर पकड़ने के लिए रवाना हुए। उक्त ट्रेलर घटनास्थल से लगभग 12 किमी दूर अमलेठा फंटे पर खड़ा हुआ मिला। एएसआई जगदीश यादव ने बताया ट्रेलर को जब्त कर ड्राइवर की तलाश की जा रही है। मृतक का पीएम रविवार सुबह करवाया जाएगा।

एम्बुलेंस की टक्कर से अधेड़ घायल
नयापुरा निवासी रफीक पिता अब्दुल गफ्फार (50) को घायल अवस्था में शनिवार शाम 4 बजे जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसने बताया वह गैरेज का काम करता है। शाम को वह महू रोड स्थित अनाज मंडी के सामने से गुजर रहा था तभी एक एंबुलेंस के ड्राइवर ने उसे टक्कर मार दी। सालाखेड़ी चौकी पुलिस एंबुलेंस का पता लगा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/youth-dies-after-trailer-collision-on-salakheri-bypass-127848033.html

No comments:

Post a Comment