स्वास्थ्य विभाग जिले में काेराेना से बचाव के लिए अभियान चला रहा है। जिसकी थीम सावधानी में ही सुरक्षा है। शनिवार को जिला अस्पताल में मास्क न लगाने वाले आमजन को मास्क लगाने की समझाइश दी। डाॅक्टराें व नर्सिंग स्टाफ द्वारा मास्क उपयाेग के लिए शपथ ली। लाेगाें काे बताया कि दूर से अभिवादन करें, ना किसी से हाथ मिलाए ना गले मिले, 2 गज की दूरी रखें। मास्क पहने, बार-बार अपनी आंख, नाक और मुंह को छूने से बचें। खांसते और छींकते समय अपने मुंह तथा नाक को ढंक कर रखें। हाथ धाेते रहें व सैनिटाइज करते रहें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/doctors-and-nursing-staff-take-oath-to-protect-corona-127801772.html
No comments:
Post a Comment