Monday, October 5, 2020

महू-इंदौर-भोपाल ट्रेन कल से चलेगी; लॉकडाउन के बाद से ही ट्रेन का संचालन बंद था, इंदौर से छह ट्रेनों का संचालन शुरू

रेलवे महू-इंदौर-भोपाल के बीच स्पेशल ट्रेन 7 अक्टूबर से शुरू करेगा। लॉकडाउन के बाद से ही ट्रेन का संचालन बंद था। अब इस ट्रेन के शुरू होने के बाद इंदौर से छह ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा।

इससे पहले रेलवे इंदौर-दिल्ली, इंदौर-हावड़ा, इंदौर-जबलपुर के साथ ही ग्वालियर-इंदौर-रतलाम और भिंड-इंदौर-रतलाम ट्रेन का संचालन कर रहा है। रेलवे जनसंपर्क विभाग के अनुसार सभी यात्रियों को कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य है। ट्रेन में एक एसी चेयरकार, तीन जनरल कोच सहित 18 कोच रहेंगे।


ऐसा रहेगा शेड्यूल

  • ट्रेन महू से प्रतिदिन सुबह 06.15 बजे चलेगी। सुबह 6.40 बजे इंदौर आएगी। ट्रेन महू सुबह 10.50 बजे पहुंचेगी।
  • भोपाल से शाम 5.10 बजे चलेगी। इंदौर रात 9.35 बजे आएगी। महू रात 10.10 बजे पहुंचेगी।
  • दोनों दिशाओं में देवास, मक्सी, शुजालपुर, बैरागढ़ में रुकेगी।
  • महू के अप-डाउनर को फायदा
  • भोपाल ट्रेन चलने से यात्रियों को फायदा होगा। जिन यात्रियों को दूसरे शहरों में जाना है, उन्हें वहां से ट्रेन मिलेगी। इसके अलावा इंदौर-महू के बीच अप-डाउनर को भी फायदा होगा।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/the-mhow-indore-bhopal-train-will-run-from-tomorrow-the-train-was-closed-since-the-lockdown-after-this-six-trains-start-operating-from-indore-127783853.html

No comments:

Post a Comment