Monday, October 5, 2020

एनसीसी अफसर का सम्मान, बोले- एक ही संस्था से नियुक्ति व सेवानिवृत्ति होना बड़ी बात

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ उच्च श्रेणी शिक्षक व एनसीसी अधिकारी वीपी शर्मा 40 वर्ष सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हो गए। 1980 में नगर के शासकीय महात्मा गांधी उमावि में नियुक्त होने के बाद कही भी तबादला नहीं हुआ। उनकी सेवानिृवत्ति पर विद्यालय में आयोजित किए गए कार्यक्रम में सम्मानित कर विदाई दी।

प्राचार्य एबी गुप्ता ने कहा एक ही संस्थान से नियुक्ति व सेवानिवृत्त होना बड़ी बात है। व्यक्ति अपने व्यवहार से सबका चहेता बन सकता है। दुर्गेश राजदीप ने कहा शर्मा के कार्यकाल में एनसीसी गतिविधियों, नगर में गणतंत्र दिवस व स्वतंत्रता दिवस परेड को मार्गदर्शन मिला। इस दौरान व्याख्याता जेके सोनी, केपीएस तोमर, केके कुलकर्णी, एके तिवारी, एके गौड़, बलराम भंवर, मुस्ताक पठान, महेंद्र पाटीदार, झबरसिंह पटेल, राकेश कुलश्रेष्ठ, श्यामसुंदर डोंगरे, सुधीर गोखले व अजित सिंह चौहान मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/mandleshwar/news/honor-of-ncc-officer-said-appointment-and-retirement-from-the-same-institution-is-a-big-thing-127785016.html

No comments:

Post a Comment