Thursday, October 22, 2020

उत्कृष्ट स्कूल के 65 बच्चाें को मिले 25-25 हजार रुपए

उत्कृष्ट स्कूल के 65 बच्चों को प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना का लाभ मिला है। जो जिले में सबसे ज्यादा है। इनके अकाउंट में 25-25 हजार रुपए की राशि पहुंच गई है। सभी बच्चों का उत्कृष्ट स्कूल में प्रमाण-पत्र वितरित किए। प्राचार्य सुभाष कुमावत ने बताया यह हमारे लिए गौरव की बात है कि योजना में सबसे ज्यादा छात्र उत्कृष्ट स्कूल के हैं। इस दौरान सभी बच्चों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए हैं। स्कूल स्टाफ को कोविड 19 की शपथ भी दिलाई। उत्कृष्ट स्कूल स्टाफ की डॉ, पूर्णिमा शर्मा, हरीश रत्नावत, सुनील कदम, ललित मेहता, माया मोर्य, शरद शर्मा, रानी कोठारी, दीपेंद्रसिंह ठाकुर सहित स्कूल का स्टाफ मौजूद था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
65 children of excellent school got 25-25 thousand rupees


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/65-children-of-excellent-school-got-25-25-thousand-rupees-127841708.html

No comments:

Post a Comment