Sunday, October 25, 2020

4 करोड़ की उत्कृष्ट सड़क के नाम पर केवल डामरीकरण, डिवाइडर भी टूटे

नपा ने शहर में उत्कृष्ट सड़क के नाम पर 16 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च कर दिए लेकिन उत्कृष्टता के नाम पर कुछ नहीं किया। करीब तीन साल पहले ही नपा ने यशनगर से नवीन कलेक्टोरेट तक 4 करोड़ रुपए से उत्कृष्ट सड़क स्वीकृत कराते हुए काम शुरू कराया। उत्कृष्टता के नाम पर चौड़ी रोड, मध्य में चौड़े डिवाइडर व पौधरोपण, रोड के दोनो तरफ 7-7 फीट के पेवर ब्लॉक व उन पर जगह-जगह बैठक व्यवस्था होना थी। यहां केवल डामरीकरण का काम हुआ है।
मप्र शासन ने उत्कृष्ट सड़कों का उदाहरण पेश करने के लिए करीब 4 साल पहले उत्कृष्ट सड़क के नाम से योजना शुरू की। इसमें शहर के कुछ मार्गों का चयन कर वहां आदर्श व उत्कृष्ट सड़कों का निर्माण किया जाना है। इसमें चौड़ी रोड, दाेनाें तरफ पैदल चलने के लिए फुटपॉथ, कुछ दूरी पर पौधे लगाकर वहां बैठक व्यवस्था करना रहता है। नपा ने शहर में अब तक 4 जगह उत्कृष्ट सड़क का निर्माण कराया। इसमें 3 साल पहले ही यशनगर से नवीन कलेक्टोरेट तक 4 करोड़ का उत्कृष्ट सड़क का प्रस्ताव तैयार कर टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ठेकेदार आशीष गुप्ता को वर्क आॅर्डर जारी किया। नपा के तत्कालीन इंजीनियरों ने जो योजना बनाई उसमें मध्य में दो से ढाई मीटर चौड़ा डिवाइडर बनाया जाना था, इसके दोनों तरफ चौड़ी सड़क एवं सड़क के दोनों तरफ 7-7 फीट के पेवर ब्लॉक लगाए जाने थे। निर्माण शुरू हुआ तो रोड के दोनों तरफ निजी जमीन आ गई। इसके चलते नपा रोड के दोनों तरफ पेवर ब्लॉक तक नहीं लगा पाई। मध्य में डिवाइडर बनाया तो वह भी कई जगह अधूरे ही हैं। डिवाइडर बनाने के बाद अब तक इनमें मिट्टी डालकर पौधरोपण तक नहीं किया गया। 4 करोड़ की उत्कृष्ट सड़क के नाम पर केवल डामरीकरण करा दिया गया।

क्या समस्या है मैं फाइल दिखवाता हूं
^मामले की जानकारी नहीं है। मैं फाइल दिखवाता हूं, क्या समस्या है। आचार संहिता खत्म होते ही इसका निर्माण कराएंगे या ठेकेदार के खिलाफ काम किया जाएगा।
पीके सुमन, सीएमओ, नपा



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
In the name of excellent road of 4 crores only asphaltization, dividers also broken


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/mandsaur/news/in-the-name-of-excellent-road-of-4-crores-only-asphaltization-dividers-also-broken-127850841.html

No comments:

Post a Comment