Thursday, October 1, 2020

45 दिन बाद सबसे कम 16 मरीज मिले, 68 डिस्चार्ज

पिछले डेढ़ माह से कोरोना की गिरफ्त में चल रहे जिले में गुरुवार को राहत मिली है। स्वास्थ्य विभाग को पिछले 24 घंटे में 16 पॉजिटिव मरीजों की रिपोर्ट मिली। जबकि कोविड केअर सेंटर से 68 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। अब जिले में कुल कोरोना से संक्रमित 3361 मरीज हैं। जबकि 2921 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो गए हैं। 43 मरीजों की मृत्यु हो गई है। 397 मरीजों की हालत स्थिर बनी हुई है। 563 सेंपल की निगेटिव रिपोर्ट आई है। 563 नए सेंपल जांच के लिए भेजे हैं। जिले में कुल 238 कंटेनमेंट एरिया घोषित है।

आरटी-पीसीआर और एंटीजन टेस्ट की दरें तय
स्वास्थ्य विभाग ने राज्य की सभी आईसीएमआर और एनएबीएल द्वारा कोविड-19 की जांच के लिए अनुमोदित प्रयोगशालाओं एवं मान्यता प्राप्त एनबीएएच अस्पतालों में आरटी-पीसीआर और रेपिड एंटीजन टेस्ट की दरें निर्धारित की हैं। आरटीपीसीआर टेस्ट की दर पैथोलॉजी में सैंपल कलेक्शन किए जाने पर 1200 रुपए प्रति मरीज लिए जाएंगे। यदि सैंपल कलेक्शन मरीज के घर जाकर किया जाता है, तो 200 रुपए अतिरिक्त शुल्क लगेगा। इस शुल्क में सैंपल कलेक्शन ट्रांसपोर्ट शुल्क, कंज्युमेबल, पीपीई किट व अन्य शामिल रहेंगे। इसी तरह रेपिड एंटीजन टेस्ट में अस्पताल/पैथोलॉजी सेंटर पर सैंपल कलेक्शन पर प्रति मरीज 900 रुपए व मरीज के घर जाकर सेंपल कलेक्शन करने पर 200 रुपए अतिरिक्त लिए जा सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khargone/news/45-days-later-the-lowest-16-patients-were-found-68-discharges-127772704.html

No comments:

Post a Comment