Friday, October 9, 2020

जंगल के एरिया से अब भी आ रहा पानी, 423 मीटर तक पहुँचा बरगी बाँध का जल स्तर

बरगी बाँध के कैचमेंट एरिया में खासकर जंगल इलाकों से अब भी बारिश का पानी आ रहा है। जल भराव एरिया में बीते एक दो दिनों से हुई बरसात की वजह से बाँध में पानी तेज गति से आया, जिससे जल स्तर में बढ़ोत्तरी हो गई। बाँध का जल स्तर इसी सीजन की उच्चत्तम सीमा से भी ऊपर पहुँच गया। शुक्रवार की शाम बाँध का जल स्तर 423 मीटर तक पहुँचा। प्रतिशत के हिसाब से देखा जाए तो यह 101.88 प्रतिशत है। जल स्तर बढ़ने से बाँध के 5 गेटों को खोल कर पानी छोड़ा जा रहा है।

शुक्रवार को भी ये गेट आधा आधा मीटर की सीमा तक खुले रहे। जल प्रबंधन देखने वाले अधिकारियों के अनुसार संभव है कि शनिवार तक जल स्तर कम हो जाए। जल स्तर कम होने पर खुले गेटों में से कुछ को बंद कर दिया जाएगा। अभी 500 घन मीटर प्रति सेकेण्ड की रफ्तार से पानी छोड़ा जा रहा है।

शहर के कई इलाकों में हुई बारिश
इधर मौसम में बदलाव का असर अब भी दिख रहा है। शुक्रवार की दोपहर को शहर के कई इलाकों में खण्ड वर्षा हुई। इसके साथ उमस भरी गर्मी भी रही। अधिकतम तापमान इस दौरान 31.4 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा तो न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा। आसपास अभी 2 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से उत्तर-पूर्वी हवाएँ चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घण्टे में शहर और आसपास के एरिया में गरज चमक के साथ कुछ बारिश हो सकती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Water still coming from forest area, water level of Bargi dam reached 423 meters


source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/water-still-coming-from-forest-area-water-level-of-bargi-dam-reached-423-meters-127798572.html

No comments:

Post a Comment