Friday, October 23, 2020

फिर बढ़ी रात में ठंडक, शाम ढलने के बाद 3 घंटे में 7.2 डिग्री लुढ़का पारा

शहर में दिन में भले ही तपिश से लाेग परेशान हाें, लेकिन शुक्रवार रात में ठंडक फिर बढ़ गई। शाम ढलने के बाद तीन घंटे में पारा 7.2 डिग्री लुढ़क गया। शाम 5:30 बजे पारा 30.2 डिग्री पर था, जाे रात 8:30 बजे लुढ़ककर 23 डिग्री पर पहुंच गया। दिन में पारे की चाल तेज थी। सुबह 11:30 बजे ही पारा 32 डिग्री पर पहुंच गया था।

शुक्रवार काे दिन का तापमान सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा 33.8 डिग्री दर्ज किया गया, लेकिन गुरुवार के मुकाबले इसमें सिर्फ 0.1 डिग्री का ही इजाफा हुआ। माैमस वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि नमी कम हाे गई है। आसमान से बादल भी छंट गए हैं। रात के वक्त हवा का रुख भी बदल गया था। इस वजह से तापमान तेजी से लुढ़का। शनिवार काे भी दिन का तापमान 34 डिग्री के आसपास रह सकता है। 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/cold-rose-again-at-night-mercury-rolled-72-degrees-in-3-hours-after-dusk-127844512.html

No comments:

Post a Comment