रविवार को दशहरा पर्व पर नेहरू स्टेडियम में 31 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन हर साल के निर्धारित समय रात 9 बजे से तीन घंटे पहले शाम 6 बजे होगा। राम दरबार की झांकी भी बनेगी। फर्क यह होगा कि चल समारोह नहीं निकलेगा।
दहन समय से पहले ही राम दरबार को सजाकर पॉवर हाउस रोड स्थित सर्किट हाउस में लाकर बैठा दिया जाएगा। 6 बजे से कुछ मिनट पहले वाहन से राम सीधे नेहरू स्टेडियम पहुंचेंगे, जहां पूजा-अर्चना के बाद भगवान राम रावण पर अग्निबाण चलाकर लौट जाएंगे। कोविड-19 गाइडलाइन का पालन कराने के लिए नेहरू स्टेडियम में 6-6 फीट की दूरी पर गोल बनाए जाएंगे। गोलों की संख्या के अनुसार ही लोगों को प्रवेश दिया जाएगा। शहरवासी घर बैठे कलेक्टर रतलाम की फेसबुक पर दहन कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी देख सकेंगे। इसके लिए कलेक्टर गोपालचंद्र डाड ने शनिवार को व्यवस्था बना दी है।
आयुक्त ने किया निरीक्षण
दशहरे पर नेहरू स्टेडियम में रावण दहन और झाली तालाब सहित अन्य स्थानों पर प्रतिमा एकत्रीकरण और विसर्जन व्यवस्था का शनिवार को नगर निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया ने जायजा लिया। इंतजामों के अनुसार श्री कालिका माता, हनुमान ताल और त्रिवेणी परिसर में प्रतिमाएं एकत्र की जाएंगी। यहां से निगम बंजली बायपास ले जाकर विसर्जित करेगा। उपायुक्त विकास सोलंकी, कार्यपालन यंत्री जीके जायसवाल, प्रभारी कर्मशाला अधीक्षक एमके जैन, प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी एपी सिंह, उपयंत्री सुहास पंडित, विकास मरकाम, सिद्धार्थ सोनी, बृजेश कुशवाह आदि साथ रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/today-3-hours-ago-at-6-oclock-in-the-evening-from-the-circuit-house-lord-rama-will-fire-fire-on-the-effigy-of-ravana-127847998.html
No comments:
Post a Comment