लालबाग स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज ऑडिटोरियम में 200 बोरी सीमेंट रखने पर पूर्व भाजपा पार्षद सहित क्षेत्रवासियों ने ठेकेदार का विराेध किया। ठेकेदार कांग्रेस से जुड़ा है। क्षेत्रवासियों ने ठेकेदार पर ऑडिटोरियम पर कब्जा करने का आरोप लगाया। इसकी कलेक्टर और निगमायुक्त से भी शिकायत की।
बुधवार दोपहर लालबाग स्थित ऑडिटोरियम में ठेकेदार लोकेश जायसवाल ने 200 बोरी सीमेंट रखा। इसके विरोध में पूर्व पार्षद विट्ठल खोसे और आशीष शुक्ला सहित अन्य लोगों ने कलेक्टर प्रवीण सिंह और निगमायुक्त बीड़ी भुमरकर से शिकायत की। क्षेत्रवासियों ने कहा सांसद ऑडिटोरियम का लोकार्पण कर चुके हैं। यहां विवाह सहित अन्य मांगलिक कार्य शुरू हो गए हैं। यहां निगम से नियुक्त एक कर्मचारी देखरेख कर रहा है। अचानक अब कैसे ऑडिटोरियम में काम निकल आया। यहां सीमेंट का पूरा ट्रक खाली किया गया है। इतना सीमेंट किस काम के लिए लग रहा है। अफसर-नेताओं की सांइ-गांठ से ठेकेदार ने ऑडिटोरियम को गोदाम बना रखा है।
^ऑडिटोरियम की छत और बरामदे का काम बाकी है। भवन अभी तकनीकी रूप से हैंडओवर भी नहीं हुआ है। ठेकेदार का कुछ भुगतान बाकी है। क्षेत्रवासियों की मांग पर मांगलिक काम के लिए दे रहे हैं। भवन के लोकार्पण की मुझे जानकारी नहीं है।
भगवानदास भुमरकर, आयुक्त नगर निगम बुरहानपुर
^लोकसभा चुनाव के दौरान सांसद नंदकुमारसिंह चौहान ऑडिटोरियम का लोकार्पण कर चुके हैं। इसका नामकरण कर विवाह सहित अन्य कार्यों के लिए किराए से भी देना शुरू कर दिया है। ऊपर अभी कुछ काम बाकी है।
अनिल भोसले, तत्कालीन महापौर नगर निगम बुरहानपुर
^निगम में मेरा करीब 55 लाख रुपए से ज्यादा भुगतान अटका है। ऑडिटोरियम के बाहर कांक्रीटीकरण किया जाना है। छत पर भी काम चल रहा है। उसी के लिए सीमेंट ऑडिटोरियम में रखा है।
लाकेश जायसवाल, ठेकेदार
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/burhanpur/news/residents-protested-against-placing-200-bags-of-cement-in-incomplete-auditorium-127838306.html
No comments:
Post a Comment