सेंट्रल बाेर्ड ऑफ एजुकेशन (सीबीएसई) नवमीं से बारहवीं तक के स्टूडेंट्स के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया कोरोना के कारण अभी तक चल रही है। खास बात यह है कि इस बार कक्षा नवमीं में ही यदि स्टूडेंट चाहे ताे गणित काे अपनी इच्छा अनुसार सरल या कठिन रूप में चुन सकता है।
पिछले सत्र तक अगस्त में रजिस्ट्रेशन हाे जाते थे। संक्रमण के कारण परीक्षाएं लेट हाेने और अभी तक कंपार्टमेंट के रिजल्ट नहीं आने के कारण नवमीं और ग्यारहवीं के रजिस्ट्रेशन 5 नवंबर तक और दसवीं और बारहवीं के रजिस्ट्रेशन 15 अक्टूबर तक होंगे। शिक्षक अनुराग मिश्रा ने बताया स्टूडेंट्स ने निर्धारित समय में रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया ताे 2 हजार रुपए लेट फीस के साथ रजिस्ट्रेशन हाेंगे।
किसके कब रजिस्ट्रेशन
- नवमीं : 5 नवंबर तक
- ग्यारहवीं : 5 नवंबर
- दसवीं : 15 अक्टूबर
- बारहवीं : 15 अक्टूबर
अभी रजिस्ट्रेशन की यह फीस
- रजिस्ट्रेशन फीस- 300 रुपए
- माइग्रेशन यानी बाेर्ड बदलने की स्थिति में- 350 रुपए
स्टूडेंट्स रजिस्ट्रेशन के समय यह रखें ध्यान
- रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में गलती ना हाे इसलिए स्कूल प्रबंधन अभिभावकाें से एक लिखित अावेदन भरवाता है। जिसमें स्टूडेंट्स के नाम, आधार, समग्र, माता पिता का नाम, विषय सहित सभी जानकारी पूछी जाती है।
- अपनी और माता पिता के नाम की वही स्पेलिंग लिखें जाे अन्य दस्तावेजाें में हाे और भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर एक दूसरे से मिलान हाे सके।
रुचि अनुसार गणित विषय चुनने का दिया अवसर
दर्शन तिवारी ने बताया पहली बार है जब सीबीएसई ने नवमीं में ही स्टूडेंट्स काे गणित के डर से मुक्त करने और रुचि अनुसार गणित चुनने का विकल्प दिया है। कक्षा नवमीं में ही स्टूडेंट्स बेसिक मैथ्स यानी सरल आधार गणित और स्टैंडर्ड मैथ्स यानी हायर गणित चुन सकता है। यदि रिजल्ट अच्छा आने और रुचि बदलने पर स्टूडेंट बेसिक मैथ्स लेने के बाद 11वीं में मैथ्स चुनना चाहता है ताे वह अलग से स्टैंडर्ड मैथ्स का पर्चा देकर अपने पसंद के विषय काे चुन सकता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/cbse-students-from-ninth-to-twelfth-did-not-register-they-will-get-2-thousand-rupees-late-fee-127772683.html
No comments:
Post a Comment