माैसम का मिजाज शाम से ही ठंडा हाेने लगा है। रात का तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम 17.1 पर पहुंच गया है। माैसम वैज्ञानिक पीके साहा के मुताबिक रात में उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवा चलने से ठंड बढ़ी और रात का पारा 1.5 डिग्री नीचे आ गया। इस बार अक्टूबर पिछले साल के मुकाबले जल्दी व ज्यादा ठंडा हुआ है। पिछले साल अक्टूबर में 13 तारीख काे रात का तापमान 17.6 डिग्री दर्ज किया गया था। साेमवार के मुकाबले मंगलवार काे दिन का तापमान भी 0.6 डिग्री कम होकर 33.4 डिग्री रहा।
तीन घंटे में ही 6.8 डिग्री नीचे आया तापमान
मंगलवार को शाम ढलने के बाद तीन घंटे में ही पारा 6.8 डिग्री लुढ़क गया। शाम 5:30 बजे पारा 30.2 डिग्री पर था, जाे रात 8:30 बजे 23.4 पर आ गया था।
आज क्या... 20 किमी की रफ्तार से चल सकती है हवा
बुधवार काे माैसम शुष्क व आसमान साफ रहने और 20 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने के आसार हैं। दिन का तापमान 34 और रात का 17 के आसपास रह सकता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/cold-started-showing-effect-from-evening-itself-night-temperature-at-1710-degrees-4-degrees-below-normal-127788247.html
No comments:
Post a Comment