Sunday, October 4, 2020

एक्टिवा सवार गुंडाें ने माेबाइल छीना ताे उनसे भिड़ गई 16 साल की छात्रा, घबराए गुंडे धक्का देकर भाग निकले

स्थान: लक्कड़खाना पुल समय: शनिवार शाम 6 बजे एक 16 वर्षीय छात्रा मां से माेबाइल पर बात करते हुए पैदल जा रही थी। उसे एक्टिवा सवार दाे गुंडाें ने घेर लिया और मोबाइल लूट लिया लेकिन छात्रा उनसे डरी नहीं बल्कि भिड़ गई। छात्रा ने एक गुंडे का कॉलर पकड़ लिया। इस अप्रत्याशित प्रतिक्रिया से सहमे गुंडों ने छात्रा को धक्का देकर गिरा दिया और भागने पर मजबूर हो गए।

वारदात में बदमाश मोबाइल लेकर भागने में तो सफल हो गए लेकिन छात्रा की हिम्मत ने गुंडों के होश फाख़्ता कर दिए। बाद में छात्रा ने परिजनों के साथ माधौगंज थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस गुंडों की तलाश सीसीटीवी फुटेज के जरिए कर रही है। मूलत: मुरैना की रहने वाली छात्रा अंजलि मिश्रा बालाजी विहार में रहती हैं। वह अपने मामा के यहां रहकर पढ़ाई कर रही हैं।

इस मामले में माधौगंज थाना प्रभारी संतोष यादव का कहना है कि घटना के बाद गुंडों की सीसीटीवी फुटेज निकलवाई है। इससे गुंडों की पहचान कर रहे हैं। लूट करने वाले नशेड़ी लग रहे हैं। कुछ संदिग्ध भी हिरासत में लिए हैं। गुंडे हनुमान टॉकीज के पास भी दिखे हैं। जल्द ही इन्हें पकड़ लेंगे।

छात्रा की जुबानी, उसकी संघर्ष की कहानी
मेरी नानी की तबियत खराब है। उनके लिए दवा लेकर मैं शनिवार शाम करीब 6 बजे बालाजी विहार स्थित उनके घर जा रही थी। लक्कड़खाना पुल उतरकर बालाजी विहार की तरफ बढ़ी ही थी कि माेबाइल पर मां का कॉल आया। मैंने मोबाइल पर बात करना शुरू कर दी। मैं बात करते हुए जा रही थी, तभी सफेद रंग की एक्टिवा पर सवार होकर दो गुंडे आए। गुंडों ने मेरे सामने अपनी गाड़ी अड़ा दी। पीछे बैठे गुंडे ने मोबाइल पर झपट्टा मारा और उसे छीन लिया। यह देखकर मैं बदमाश पर झपटी। मैंने उसकी कॉलर पकड़ ली, लेकिन उसने मुझे धक्का देकर गिरा दिया। फिर यह गुंडे भाग गए। पीछे से कुछ लोग आए इन्होंने मुझे संभाला और फिर घर लेकर आए।
-जैसा कि अंजलि मिश्रा ने दैनिक भास्कर काे बताया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अंजलि मिश्रा


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/activa-ridden-goons-snatched-a-mobile-by-16-year-old-student-terrified-goons-flee-127780502.html

No comments:

Post a Comment