Thursday, October 22, 2020

चंदवासा से गर्डा तक रोड किनारे निकाल रहे हैं 11 केवीए बिजली लाइन, ग्रामीणों ने ली आपत्ति

तहसील के गांव चंदवासा से लेकर गर्डा की तरफ बिजली कंपनी द्वारा 11 केवीए की विद्युत लाइन बिछाई जा रही है। जो चंदवासा से 5 किलोमीटर के रोड के समीप होकर गर्डा जाएगी लेकिन गर्डा के ग्रामीण इसके विरोध में उतर आए हैं।
ग्रामीणों ने चंदवासा चौकी प्रभारी के नाम ज्ञापन और चंदवासा ग्रिड पर भी आवेदन दिया है। बताया कि रोड के समीप यह विद्युत पोल नहीं लगेंगे, अगर लगे तो ग्रामवासी विरोध करेंगे। लोगों का मानना है कि 11 केवीए लाइन रोड के काफी नजदीक होने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इसे लेकर सभी संबंधित अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं लेकिन कोई नहीं सुनवाई नहीं हो रही है। चंदवासा ग्रिड के सहायक यंत्री अनिल पाटीदार का कहना है कि ग्रामीणों द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है। इस पर तत्काल कार्रवाई करते
हुए जो भी पोल रोड के समीप लगे हैं, उन्हें हटाने की कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा ग्रामीण संतुष्ट नहीं होते तो उच्च अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच एक बैठक लेकर मामले को सुलझाया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/11-kva-power-lines-are-being-pulled-out-along-the-road-from-chandwasa-to-gerda-villagers-took-objection-127841786.html

No comments:

Post a Comment