देहात थाना क्षेत्र के ग्राम मिहोनी में जुआरियों को पकड़ने के लिए पुलिस जवान ग्रामीण बनकर इनके बीच पहुंचे और 10 जुआरियों का गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से 44 हजार रुपए के साथ ही 7 बाइक भी जब्त की गई है। इन सभी के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
देहात पुलिस थाना प्रभारी विनय तोमर ने बताया मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम मिहोनी में मंदिर के निकट एक घर में जुआ खेला जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस जवान ग्रामीणजन की वेशभूषा में गांव में पहुंचे तो जुआरियों की अड्डे पर आसानी पहुंच गए। यहां पहले पुलिस ने जुआरियों को भरोसे में लिया, जब जुए का फड़ सज गया तो जुआरियों को धर दबोचा।
पकड़े गए जुआरियों में दिनेश ओझा निवासी वार्ड नंबर 11 गोरमी, विमलेश ओझा निवासी मुडियाखेड़ा, सूरज बरेठा निवासी आदर्श, पावई, विनय सिंह भदौरिया निवासी रिदौली, आलोक तोमर निवासी चतुर्वेदी नगर भिंड, अभय सिंह निवासी रंजना नगर भिंड, लल्ला उर्फ हुकुम सिंह भदौरिया निवासी कृष्णा कॉलाेनी भिंड, जितेंद्र वर्मा निवासी मीरा कॉलोनी भिंड, भानु भदौरिया निवासी कुम्हरौआ शामिल हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/bhind/news/police-arrived-among-gamblers-disguised-as-villagers-caught-10-127851809.html
No comments:
Post a Comment