Thursday, September 24, 2020

भाव बढ़े तो थाली में सब्जियों की जगह ली दाल ने, अब वह भी महंगी

सब्जियां महंगी होने से लोगों ने दालें खाना शुरू की। इसका असर दालों के भाव पर हुआ और दालें महंगी हो गईं। इससे लोगों के किचन का बजट गड़बड़ा रहा है और उन्हें महंगी दालें खाना पड़ रही है। कारोबारियों के मुताबिक आगामी कुछ दिनों तक भाव ज्यादा ही रहेंगे।
कुछ सब्जियों के भाव 80 रुपए किलो तक :- लगातार बारिश की वजह से सभी तरह की सब्जियां महंगी मिल रही है और सब्जियों के भाव 80 रुपए प्रति किलो तक हो गए हैं। इससे लोगों का रुख दालों की तरफ बढ़ रहा है। इससे 1 महीने में ही दालों के भाव में 10 से 15 फीसदी की तेजी आ गई है। इससे तुवर की दाल सहित सभी तरह के दालें महंगी हो गई हैं।

... इतनी महंगी हुई दालें

दाल 1 माह पहले अब भाव
तुवर दाल 90 रु. 115 रु.
मूंग मोगर 95 रु. 105 रु.
उड़द मोगर 95 रु. 115 रु.
चना दाल 65 7 रु. 75 रु.
मूंग दाल (छिलका) 75 रु. 100 रु.
उड़द दाल (छिलका) 90 रु. 100 रु.

... इसलिए महंगी हुईं दालें

केंद्र सरकार द्वारा लागू किए कृषि अधिनियम में दालों को आवश्यक वस्तु अधिनियम से हटाना।
कंपनियों द्वारा स्टॉक करना।
सब्जियां महंगी होने से लोगों का रुख दालों की तरफ होना। ऐसे में दाल की डिमांड बढ़ना।
बारिश लेट हो गई है। इससे दालें की फसलें लेट आएंगी, इससे भाव बढ़ रहे हैं।

1 महीने तक तेजी का रुख बने रहने के आसार

थोक किराना व्यापारी संघ अध्यक्ष मनोज झालानी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से दालों के भाव में तेजी का रुख है और दालें हर दिन महंगी हो रही हैं। किराना व्यापारी जितेंद्र संचेती ने बताया कि इस बार बारिश देर से शुरू होने से दालों की फसलें लेट आएंगी। इससे एक महीने तक भाव में तेजी का रुख रहेगा। जानकारों का कहना है कि दालों के भाव आगे उत्पादन पर निर्भर रहेंगे। एक महीने बाद नई फसल आएगी। उत्पादन अच्छा होने पर भाव कम हो सकते हैं।
और बढ़ सकते हैं भाव - मंडियों की हड़ताल शुरू हो गई है। ऐसे में भाव में आगामी दिनों में और तेजी आने की संभावना है। कारोबारी बता रहे हैं कि हड़ताल लंबी खींचती है तो भाव में और तेजी आ सकती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
If prices increased, pulses replaced vegetables in the plate, now that too expensive


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/if-prices-increased-pulses-replaced-vegetables-in-the-plate-now-that-too-expensive-127751598.html

No comments:

Post a Comment