कस्तूरबानगर में डेढ़ माह से सीवरेज सिस्टम की 700 एमएम की मुख्य पाइप लाइन डालने का काम चल रहा है। खुदाई के बाद सड़कों की मरम्मत नहीं करने के कारण वाहन चालकों का बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण खोदी हुई जगह ने कीचड़ का रूप ले लिया है। गुरुवार शाम इसी खोदी गई जगह में ट्रक का पहिया फंस गया। निकालने में सवा घंटा लग गया। भाजपा नेता अभय जैन ने बताया खुदाई के बात ठीक से रिपेयरिंग नहीं की जा रही है। नगर निगम के अफसरों को ध्यान देना चाहिए।
काम निपटा अब होगा रिस्टोरेशन
सीवरेज प्रोजेक्ट की मॉनिटरिंग कंपनी वेप्कोस के रेसीडेंट इंजीनियर संदीप बाथम ने बताया लाइन डालने का काम गुरुवार को लगभग पूरा हो गया है। लेवलिंग के बाद शुक्रवार या शनिवार से रिस्टोरेशन शुरू हो जाएगा। रिस्टोरेशन भी ठीक से करना पड़ेगा। यह लाइन राम मंदिर, शक्तिनगर, विरियाखेड़ी, डोंगरा नगर होकर खेतलपुर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तक जा रही है। बारिश हो रही है फिर भी एक या दो सप्ताह में मरम्मत कर देंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/excavation-restoration-not-done-for-sewerage-running-for-one-and-a-half-month-truck-stuck-on-kasturbanagar-main-road-on-thursday-127751594.html
No comments:
Post a Comment