प्रशासनिक लापरवाही कहिए या ठेकेदार की लेटलतीफी जो भी हो, लेकिन यह लापरवाही ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन रही है। खानपुर गांव के पास सागर भोपाल मार्ग पर नहर के लिए बनाई जाने वाली रोड क्रॉस पुलिया का काम अधूरा डला होने से वहां बना हुआ गड्ढा लोगों की मुसीबत बन रहा है। पिछले माह इनोवा के दुर्घटनाग्रस्त होने से 2 लोग काल के गाल में समा चुके हैं, लेकिन प्रशासनिक अफसर अभी भी मूकदर्शक बने हुए किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं। ठेकेदार ने पुलिया के निर्माण के लिए पाइप, गिट्टी वगैरह वहां पर डाल रखी हैं बारिश से पूर्व वहां पर पाइप डालने के लिए खुदाई की गई थी।
लोगों की परेशानी को देखते हुए अफसरों ने उसे भरवाया था।सड़क के इन गड्ढों से दुर्घटनाओं का अंदेशा बना हुआ है। क्रॉसिंग के दौरान अक्सर लोग उक्त गड्ढे में गिरने से घायल हो रहे हैं। नगर के लोगों ने वरिष्ठ अधिवक्ता हाजी चांद मियां एडवोकेट, प्रताप सिंह जाट रमेश प्रसाद पाराशर, राजकुमार गुप्ता एडवोकेट, अख्तर लाला, पंडित बीपी चौबे एडवोकेट, ओपी त्रिवेदी, नरेंद्र भार्गव, सईद कमर खान ने कलेक्टर नहर के लिए बनाई जाने वाली पुलिया का गड्ढा तत्काल ठीक करवाने की मांग की है ताकि लोग दुर्घटनाग्रस्त होने से बच सकें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/begumganj/news/crater-to-cause-cross-bridge-for-canal-cause-of-accident-127732692.html
No comments:
Post a Comment