Friday, September 18, 2020

जिला न्यायालय में कार्य से विरत रहे वकील; सोमवार को होगी जिला एवं हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की बैठक

जिला न्यायालय के वकील शुक्रवार को कार्य से विरत रहे। इसके कारण जिला न्यायालय में कामकाज ठप रहा। वकीलों का कहना है कि कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी जिला न्यायालय को बंद नहीं किया जा रहा है। सोमवार 21 सितंबर को दोपहर 2 बजे से जिला अधिवक्ता संघ और हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की संयुक्त बैठक आयोजित की गई है, जिसमें आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा।

जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुधीर नायक और सचिव राजेश तिवारी ने बताया कि जिला न्यायालय में रोजाना सैकड़ों की संख्या में पक्षकार आ रहे हैं। इसके कारण जिला अधिवक्ता संघ के कई सदस्य पॉजिटिव हो चुके हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए हाईकोर्ट को पाँच दिन के लिए बंद कर दिया गया है, लेकिन जिला न्यायालय को बंद नहीं किया गया है। इसके विरोध में वकील शुक्रवार को कार्य से विरत रहे।

हाईकोर्ट और जिला न्यायालय को कराया गया सेनिटाइज
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए शुक्रवार को हाईकोर्ट और जिला न्यायालय परिसर को सेनिटाइज कराया गया। हाईकोर्ट के सुरक्षा अधिकारियों की देखरेख में सेनिटाइज का काम कराया गया। उल्लेखनीय है कि हाल ही में महाधिवक्ता कार्यालय के एक डिप्टी एजी सहित पाँच लोगों को और स्टेट बार कौंसिल के कई कर्मचारियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। स्टेट बार कौंसिल को 14 दिन के लिए बंद किया गया है, वहीं हाईकोर्ट को पाँच दिन के लिए बंद किया गया है।

वकीलों को मीडिएशन का 40 घंटे का ऑनलाइन प्रशिक्षण
मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा वकीलों को 40 घंटे का ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में सागर, सतना, सीहोर, सिवनी, शाजापुर, शिवपुरी, उमरिया, राजगढ़ और मंडला के दो-दो वकीलों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्राधिकरण की सदस्य सचिव गिरिबाला सिंह और हाईकोर्ट विधिक सेवा समिति के सचिव राजीव कर्महे ने वकीलों को मीडिएशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। रिसोर्स पर्सन के रूप में मनोचिकित्सक डॉ. ओपी रायचंदानी, सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. सीएस ठाकुर ने वकीलों को जानकारी प्रदान की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Advocates discharged from work in the District Court; District and High Court Bar Association will meet on Monday


source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/advocates-discharged-from-work-in-the-district-court-district-and-high-court-bar-association-will-meet-on-monday-127732693.html

No comments:

Post a Comment