Friday, September 18, 2020

किसानों ने सहकारिता मंत्री को शकर कारखाना राशन से जुड़ी समस्याएं बताईं

भाजपा मंडल कुंभराज के कार्यकर्ताओं ने खटकिया चौराहे पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा की मौजूदगी में सहकारिता मंत्री से मुलाकात की। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि डॉ. हरज्ञान सिंह गुर्जर ने क्षेत्र की समस्याओं व नारायणपुरा शकर कारखाना को पुन: शुरू करवाने व किसानों के लिए यूरिया की भरपूर मात्रा में व्यवस्था व वितरण कराने व राशन उपभोक्ताओं को सही समय पर राशन वितरण से संबंधित समस्याओं का ज्ञापन सौंपा।

सहकारिता मंत्री ने सभी समस्याओं के जल्द निराकरण करने का विश्वास दिलाया। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष बाबूलाल सेन, कृष्ण बिहारी शर्मा, महामंत्री मनीष शिवहरे, बृज नारायण मीणा, रामसेवक बाबू, भगवान लोया, नरेंद्र शर्मा, बृज मोहन साहू, नीरज मालवीय, रामेश्वर मीणा, धीरज राणा, सिरिल सिसौदिया, रघुवीर केवट, आयुष लड्ढा, बाबूलाल केवट, विजय सिंह केवट सहित अन्य मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Farmers told cooperative minister about problems related to sugar factory ration


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/kumbraj/news/farmers-told-cooperative-minister-about-problems-related-to-sugar-factory-ration-127732667.html

No comments:

Post a Comment