कक्षा 12वीं के प्रतिभाशाली छात्रों को इस बार प्रदेश सरकार दो चरणों में सम्मानित करेगी। पहले चरण में 85 फीसदी से ज्यादा अंक पाने वाले जिले के 414 छात्रों को मुख्यमंत्री शुक्रवार को भोपाल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सम्मानित करके लैपटॉप की राशि उनके खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर करेंगे। दूसरे चरण में 80 फीसदी से ज्यादा अंक पाने वाले छात्रों को सम्मानित किया जाएगा, जिनकी संख्या 7 सौ से ज्यादा हो सकती है।
जिला परीक्षा प्रभारी आरके बंधान के अनुसार कोरोना काल में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए जिले के 414 में से सिर्फ 10 छात्रों को जिला कलेक्टर कार्यालय में स्थित एनआईसी रूम से इस सम्मान समारोह में शामिल किया जाएगा। छात्रों को जानकारी उनके मोबाइल पर भेज दी गई है छात्र इस सम्मान समारोह को ऑनलाइन भी देख सकेंगे। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण के सम्मान समारोह के लिए 80 फीसदी से ज्यादा अंक पाने वाले छात्रों की जानकारी गुरुवार से एकत्रित करनी शुरू कर दी गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/students-scoring-more-than-85-percent-in-the-first-phase-127751626.html
No comments:
Post a Comment