Thursday, September 24, 2020

हड़ताल के पक्ष में 100 फीसदी वोटिंग

निगमीकरण समेत अन्य कई मुद्दों को लेकर प्रस्तावित आयुध कर्मियों की हड़ताल पर गुरुवार को एमएस कामगार यूनियन की ओर से वोटिंग कराई गई। खास बात यह है कि मतदान में 100 फीसदी कर्मचारियों ने हड़ताल के पक्ष में वोट डाले। भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ के श्रमिक नेताओं का कहना है कि 12 अक्टूबर से शुरू होने वाली अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर व्यापक समर्थन मिल रहा है।

अलग-अलग सुरक्षा संस्थानों में हड़ताल के लिए स्ट्राइक वैलेट लिए जा रहे हैं इसी सिलसिले में एमईएस के जीई खमरिया ब्रांच में गुरुवार को वोटिंग कराई गई। श्रमिक नेताओं का दावा है कि हाल फिलहाल पहली पाली की वोटिंग हो पाई है जबकि बाकी कर्मचारी कल सुबह की पाली में अपना मतदान करेंगे। शुरूआती नतीजों में 100 फीसदी कर्मचारियों ने हड़ताल के पक्ष में मतदान किया है। श्रमिक नेताओं का कहना है कि अधिकृत आँकड़े एक दिन बाद ही हासिल हो सकेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/100-percent-voting-in-favor-of-strike-127751630.html

No comments:

Post a Comment