Sunday, August 9, 2020

सार्वजनिक स्थानों पर नहीं होंगे धार्मिक आयोजन, पांच से अधिक लाेग नहीं हो सकेंगे शामिल

आगामी दिनों में आने वाले त्याेहारों में कोई भी आयोजन सार्वजनिक स्थानों पर नहीं किए जाएंगे। आयोजन में केवल पांच लोगों को ही शामिल होने की अनुमति रहेगी।
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के प्रावधानों का पालन कराने के उद्देश्य से मप्र गृह मंत्रालय द्वारा इस संबंध के निर्देश जारी किए गए हैं। अपर मुख्य सचिव गृह विभाग एसएन मिश्र द्वारा जारी निर्देश अनुसार सार्वजनिक स्थानों पर कोई धार्मिक जुलूस या रैली नहीं निकाली जाएगी। साथ ही किसी प्रकार की मूर्ति, झांकी एवं ताजिए आदि स्थापित नहीं किए जा सकेंगे। सभी नागरिक अपने घरों में ही पूजा व उपासना करेंगे। धार्मिक उपासना स्थलों पर कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए एक समय में 5 से अधिक व्यक्ति इकट्ठे न हों। इसके अलावा उपासना स्थलों पर फेस कवर एवं सोशल डिस्टेंसिंग के प्रावधानों का सख्ती से पालन किया जाए। तथा गृह विभाग द्वारा जारी निर्देशों का सख्ती से पालन किया सुनिश्चित किया जाए।
शासन के निर्देशाें के अनुसार ही स्वतंत्रता दिवस पर होगा कार्यक्रम
15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम राज्य शासन द्वारा प्रसारित निर्देशों के अनुरूप ही आयोजित होगा। गृह विभाग सभी जिलों के कलेक्टर्स को निर्देश दिए गए हैं कि आगामी दिनों में मनाए जाने वाले जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी एवं मोहर्रम के त्याेहारों को ध्यान में रखते हुए सभी जिलों में डिस्ट्रिक्ट क्राइसेस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक आगामी तीन दिन में आयोजित कर शासन के निर्देशों से सभी नागरिकों एवं विभिन्न धार्मिक सम्प्रदायों से जुड़े लोगों को अवगत कराया जाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/religious-events-will-not-be-held-in-public-places-not-more-than-five-people-will-be-involved-127603521.html

No comments:

Post a Comment